4 मई को खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी पर हुई घोषणा

Share this news

NarendraNagar: भगवान बदरी विशाल के कपाट इस वर्ष यात्रा के लिए 4 मई को खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर में विधि विधान के साथ कपाट खुलने को तिथि की गणना हुई।

मान्यता के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया पर पूरी पूजा अर्चना के साथ ही खोले जाते हैं। वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी के दिन करी जाती है, जहां इस वर्ष भी वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए सुबह से ही नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। । विधिवत पूजा अर्चना व पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। साथ ही 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा और उसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू हो जाएगी।

(Visited 157 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In