CM धामी का दिल्ली दौरा: जल्द हो सकता है कैबिनेट में फेरबदल, विवादित मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

Share this news

POLITICAL DESK:  सीएम पुष्कर धामी के दिल्ली दौरे से सियासत में फिर हलचल है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट का जल्द विस्तार हगो सकता है। एक तरफ खाली पड़ी सीटें भरी जा सकती हैं तो दूसरी तरफ दागी मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी है और इसी सिलसिले में सीएम धामी दिल्ली के दौरे पर हैं

सीएम धामी का प्रदेश प्रभारी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि भर्ती घोटालों के बाद पार्टी की छवि धूमिल हुई है। सीएम धामी यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले पर तेजी से जांच कर रहे हैं, लेकिन विधानसभा में बैकडोर भर्ती घोटाले से पार्टी के मंत्रियों ने सरकार की किरकिरी करवाई है। पार्टी हाईकमान धामी कैबिनेट के सिपाहियों की परफॉरमेंस नाप तोल रहा है औऱ इसका सीएम से खुद फीडबैक भी ले रहा है। इसलिए कैबिनेट में फेरबदल की प्रबल संभावनाएं हैं। माना जा रहा है कि विवादों में घिरे कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

धामी कैबिनेट में 11 पद हैं। अभी तक सीएम को मिलाकर 8 मंत्री हैं जबकि तीन पद खाली चल रहे हैं। जल्द ही ये तीन पद जब भरे जा सकते हैं। अगर किसी मंत्री का का पत्ता कटा तो फिर खाली पदों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में बीजेपी के विधायकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर अपना अलग तर्क रख रही है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की टीम बेहद सटीक होनी चाहिए। लिहाजा कई दौर की वार्ता के बाद विभिन्न नामों पर चर्चा की गई है। जल्द ही नई टीम के नामों का फैसला कर लिया जाएगा।

 

 

 

(Visited 6713 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In