
अभिषेक सिंह के बाद पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का भी PCC सदस्यता से इस्तीफा, नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाया
DEHRADUN/PITHORAGARH: एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, दूसरी तरफ उत्तराखंड काग्रेंस में घमासान मचा है। प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक के बाद अब एक औऱ सीनियर नेता मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 24 घंटे के भीतरकांग्रेस संगठन के लिए यह बड़ा झटका है। after abhishek singh now pithoragarh mla mayukh mahar resigns from pcc) इसके साथ ही ये भी साफ हो गया कि कांग्रेस में कलह चरम पर है।
हाल ही में कांग्रेस ने पीसीसी का गाठन किया था जिसमें चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर को भी शामिल किया गया था। लेकिन पहले अभिशेक ने पीसीसी से इस्तीफा दिया और अब मयूख महर ने पीसीसी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है।
पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने सदस्य पद की नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है। लेकिन विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है। इसलिए अन्य कार्यकर्ताओं के हक में वे पीसीसी सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी में बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा हो रही है। उनके स्थान पर किसी बड़े नेता को सम्मिलित किया जाए।