गुलदार के खौफ में जी रहे भीमताल के लोग, खेत में घास काट रही महिला को तेंदुए ने मार डाला,  3 दिन में तीसरी घटना

Share this news

DEHRADUN: नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में तेंदुए के आतंक से लोग खौफजदा हैं। पिछले तीन दिन में तेंदुए ने दो महिलाओं को शकार बनाया है। शनिवार शाम को ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में खेत के पास घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार सुबह को भी एक अन्य महिला तेंदुए के हमले मं घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम 4.30 बजे पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर के नजदीक खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक खून रिसने के कारण महिला की मौत हो चुकी थी।

शनिवार की सुबह धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के बैड़ा गांव में चारा काट रही महिला उर्मिला देवी पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला ने भागकर जान बचाई। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बता दें कि, दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी तेंदुए ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ भी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

(Visited 635 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In