Videos475 Videos

सरे राह डेरा प्रमुख की हत्या से दहला नानकमत्ता, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, एसआईटी करेगी जांच

SITARGANJ:  चुनावी व्यस्तता के बीच ऊधमसिंह नगर में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह नानकमत्ता गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब दो बाइक सवार बदमाशों ने कार सेवा डेरा प्रमुख, नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के […]

सर्विस रोड से जाने की जिद पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, मनाने में पुलिस के छूटे पसीने

HARIDWAR: शनिवार को हरिद्वार के सिंहद्वार में कावड़ियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर जमकर हंगामा काटा। बड़ी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ियों के लिए मार्ग चिन्हित करते हुए कांवड़ पटरी तय की है। पुलिस कावड़ियों से बार बार कांवड़ पटरी के इस्तेमाल का आग्रह कर रही है। […]

सल्ट विधायक महेश जीना का ऑडियो वायरल, स्थानीय युवा को दी गालियां, धमकी

ALMORA: सल्ट के विधायक महेश जीना एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार विधायक जी एक स्थानीय युवा पर भड़क रहे हैं, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, गालियां दे रहे हैं। इस बीतचात का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मर्चुला में हुए बस हादसे के बारे में पूछे जाने पर […]

सवालों के घेरे में देहरादून के स्पीड ब्रेकर, आधे घंटे के भीतर हुए 7 हादसे, PWD सचिव ने मुख्य अभियंता से मांगा जवाब

DEHRADUN: देहरादून में सड़क हादसों को रोकने के लिए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन ये स्पीड ब्रेकर अब नए हादसों की वजह बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर घंटाघर के नजदीक बने स्पीड ब्रेकर के वीडियो वायरल हो रहे हैं। यहां पर स्पीड ब्रेकर बनते ही एक रात में 7 हादसे हो गए। […]

सविता कंसवाल को मरणोपरांत राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, छलक उठी डेयरडेविल बेटी के माता पिता की आंखें

NEW DELHI: एडवेंचर खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करनेवाली उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 दिया गया। सविता के पिताजी राधेश्याम कंसवाल ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस वक्त सविता के पिताजी को सम्मानित कर रही थी,तभी वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। […]

सांसद अजय भट्ट का बयान, पति पत्नी में अनबन है तो जय राम जी की बोलो सब ठीक होगा

NEW DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर सियासी घमासान तेज है। मनरेगा की जगह नई नीति लाने और योजना के नाम में बदलाव किए जाने को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, लगातार हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि नई योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा […]

सिख तीर्थयात्रियों का श्रीनगर में हुड़दंग, स्थानीय लोगों ने जमकर ली खबर

हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर आने वाले चंद हुड़दंगबाज स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। आए दिन हुड़दंगी शोर शराबे और वेबजह स्थानीय लोगों से भिड़ जाते हैं। श्रीनगर गढ़वाल में एक बार फिर ऐसा वाकया हुआ जब सिख यात्री व स्थानीय लोग आपस में भिड़। इस दौरान दोनों के बीच जमकर […]

सिरोबगड़, छिनका में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

Chamoli: पहाड़ों पर भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बदरीनाथ केदारनाथ मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हुआ है। बदरीनाथ केदारनाथ हाइवे सिरोबगड़ के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है। उधर बदरीनाथ रूट पर छिनका के पास भीषण भूस्खलन हुआ है। यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क […]

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू:41 श्रमिकों को बचाने के लिए  वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू, मैनुअल ड्रिलिंग भी की जाएगी

UTTARKASHI: उत्तरकाशी टनल की आज की सबसे बड़ी अपडेट ये है कि 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अब वर्टिकल ड्रिलिंग के विकल्प पर तेजी से काम हो रहा है। रविवार दोपहर को वर्टिकल ड्रिलिंग का का शुरू हो चुका है. अब तक 8 मीटर ड्रिलिंग की जा चुकी है। उधर टनल के भीतर […]

सीएम के आते ही सचिवालय कर्मचारी पर आया देवता, मच गया हड़कंप, कहा मुख्यमंत्री पर संकट आने वाला है

DEHRADUN:  सोमवार को उत्तराखंड सचिवालय में अचानक ह़डकंप मच गया जब मुख्यमंत्री के सचिवालय में आते ही एक कर्मचारी पर देवता चढ़ गया। कर्मचारी सरकार पर संकट की बात कहते सुनाई दिया। इस घटना से सचिवालय कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे ही सचिवालय पहुंचे, वहां […]

सीएम के आश्वासन के बाद दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का विरोध कर रहे तीर्थपुरोहितों का धरना स्थगित

RUDRAPRAYAG: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर बढ़े बवाल ने नया मोड़ ले लिया है। केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद मंदिर के विरोध में अपना धरना स्थगित कर दिया है। हालांकि तीर्थपुरोहितों का साफ कहना है कि अगर ट्रस्टच ने फिर भी जबरदस्ती की तो वे कोर्ट […]

सीएम के निर्देशों के बाद भी नहीं रुक रही वनाग्नि की घटनाएं, पिछले 24 घंटे में 52 जगह लगी आग, लाखों की वन संपदा खाक

DEHRADUN/NAINITAL:  उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए नोडल अफसर तैनात करने और ठोस एक्शन लेने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके सोमवार के दिन प्रदेशभर में 52 से ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं […]