Videos475 Videos

बड़ी खबर: चमोली में डैम की डायवर्जन साइट पर भारी भूस्खलन, 200 मजदूर कर रहे थे काम

CHAMOLI: चमोली जिले हेलंग में निर्माणाधीन डैम साइट पर शनिवार को बड़ा भूस्खलन हो गया। हेलंग में अलकनंदा के किनारे बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डाइवर्जन साइट पर चट्टान टूटकर गिर गई। बताया जा रहा है कि यहां पर करीब 200 मजदूर कार्यरत हैं। भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा […]

देहरादून आपदा में 13 लोगों की मौत, 16 लापता, 3 लोग घायल, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के प्रयास जारी

DEHRADUN:   देहरादून में बादल फटने और अतिवृष्टि से भारी तबाही मची है। मलबे में दबने औऱनदी नालों में बहन से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 लोग अभी भी लापता हैं। मलबे की चपेट में आने से 3 व्यक्ति घायल हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से राहत औऱ बचाव […]

विधि विधान से बंद हुए भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट, चार धाम यात्रा का समापन, रिकॉर्ड 51 लाख यात्रियों ने किए चारधाम के दर्शन

CHAMOLI/BADRINATH: भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष के लिए चारधाम यात्रा का समापन हो गया है। दोपहर ठीक 2 बजकर 56 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शीतकाल के बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हुए। इस दौरान प्रांगण में […]

देहरादून: प्राइवेट यूनिवर्सिटी के फेस्ट में हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां, युवक बेहोश,  दरोगा लाइन हाजिर

DEHRADUN:  देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। बिना वजह सड़क जाम करने पर पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन वो पुलिस से ही उलझने लगे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें एक छात्र बेहोश हो गया। छात्रों को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद […]

मलारी में एवलांच से दहशत में लोग, ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाया, किसी नुकसान की खबर नहीं

CHAMOLI:भारी बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों में मुश्किलें बढञती जा रही हैं। भारत चीन सीमा पर चमोली जिले के मलारी में एवलांच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटता बिखरता कुंती नाले में समाता हुआ दिख रहा है। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानमाल की खबर […]

मिशन चंद्रयान-3 सफल,  चांद के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग, देशभर में खुशी की लहर

New Delhi :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करदी है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते […]

असामाजित तत्व ने काली मंदिर में किया पेशाब, ईंट से मंदिर का कांच तोड़ा, स्थानीय लोगों में आक्रोश

DEHRADUN: राजधानी देहरादून के हर्रावाला में हिंदू मंदिर में असामाजिक तत्व द्वारा तोड़फोड़ और अभद्रता किए जाने से लोगों में आक्रोश है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब एक बजे एक असमाजिक तत्व हर्रावाला के काली […]

पत्रकार आशुतोष नेगी एससी एसटी के मुकमदे में गिरफ्तार, अंकिता भंडारी केस में निभाई सक्रिय भूमिका

PAURI:  अंकिता भंडारी केस में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकार आशुतोष नेगी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आशुतोष नेगी के खिलाफ पौड़ी के ही रादेश सिंह राजा कोली ने एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद मंगलवार को पौडी आरटीओ ऑपिस के पास से आशुतोष को गिरफ्तार किया गया। धर अंकिता […]

चारधामों में 200 मीटर के दायरे में मोबाइल पर बैन, रील बनाने वालों पर रहेगी नजर, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से प्रशासन को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं। दूसरी तरफ रील और वीडियो के जरिए मंदिरों का शांत वातावरण प्रभावित किया जा रहा है। लिहाजा सरकार ने अब कडे फैसले लिए हैं। इसके तहत मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का […]

रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को बजट में 5131 करोड़ आवंटित, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट 2026 तक होगा पूरा

DEHRADUN:  2024-25 के आम बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है। रेलवे के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए उत्तराखंड को केंद्र की ओर से 5131 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी। रेलमंत्री ने बताया कि बजट में उत्तराखंड के लिए रेलवे क्षेत्र में 5131 […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]