देहरादून2188 Videos

मसूरी, नैनीताल, कैंची धाम में लगा भीषण जाम, पर्यटकों की भारी भीड़ से यातायात बेहाल,

NAINITAL/MUSSOORIE: वीकेंड और लगातार छुट्टियों के चलते मसूरी, नैनीताल और कैंचीधाम में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे चारों तरफ ट्रैफिक का भारी दबाव हो गया है। आलम ये है कि देहरादून से मसूरी पहुंचने में 4 धंटे लग रहे हैं, जबकि कैंचीधाम का कुठ ही किलोमीटर का रास्ता पार करने में कई […]

दुकानें हटाने पर आक्रोशित हुए केदारनाथ धाम के स्थानीय दुकानदार, हेलीपैड पर दिया धरना

KEDARNATH:केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई के बाद व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। शनिवार को प्रशासन और पुलिस की निगरानी में दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इससे कई घंटों तक हेली […]

सैन्य नर्सिंग सेवा ने मनाया 101वां स्थापना दिवस

Dehradun: सैन्य अस्पताल, देहरादून में सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) का 101वां स्थापना दिवस 01 अक्टूबर 2026 को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सैन्य नर्सिंग सेवा की एक सदी से अधिक लंबी गौरवशाली सेवा यात्रा, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा सशस्त्र बलों के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को प्रदान की जा रही संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण […]

मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर रामपुर तिराहा शहीद स्मारक में सीएम धामी ने किया शहीदों को नमन

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए जिन […]

भाजपा पार्षद के घर लूटपाट करके नौकर फरार,  खाने में जहरीला पदार्थ मिला कर किया था बेहोश

DEHRADUN:  देहरादून नगर निगम में भाजपा पार्षद अमिता सिंह को उनके घर में जहर देकर लूटपाट का मामला सामने आया है।आरोप है कि अमिता सिंह के घर में नौकर ने परिवार के सदस्यों को विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने घर में लूट की और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिवार में […]

बेटे को अध्यक्ष बनाने में मां की रही बड़ी भूमिका,  कैंपस में लिया एडमिशन, दिन रात प्रचार में जुटी रही

NAINITAL: उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव में हार जीत के संग्राम के बीच कुछ ऐसी कहानियां भी देखने को मिली जो भावुक भी हैं, औऱ प्रेरक भी। नैनीताल से भी ऐसी ही एक कहानी है, जहां बेटो को छात्र संघ अध्यक्ष बनाने के लिए मां ने कॉलेज में […]

छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में नवदीप बने अध्यक्ष, हल्द्वानी में निर्दलीय ने छुड़ाए पसीने, पहाड़ों में NSUI अव्वल

HALDWANI/DEHRADUN: झड़प, मारपीट, हिंसा, तोड़फोड़की घटनाओं के बीच  उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पहाड़ के कॉलेजों में एनएसयूआई ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एबीवीपी ने परचम लहराया है। सूबे के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की […]

छात्रसंघ चुनाव: DAV कॉलेज देहरादून में मतगणना में हंगामा, काउंटिंग टेबलों को फेंका गया

DEHRADUN: देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान भारी हंगामा और बवाल हो गया। मतों की गिनती के समय ABVP और NSUI के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र छात्रों ने काउंटिंग टेबलों को उठाकर फेंक दिया। मतगणना केंद्र के भीतर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ […]

रुद्रप्रयाग में आर्थो सर्जन गिरफ्तार, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले मांगी 5 हजार की रिश्वत

DEHRADUN: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगना जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को भारी पड़ गया। सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को […]

बदरीनाथ डीजे कॉन्सर्ट विवाद पर बोले मंत्री सतपाल महाराज ‘शंख में होती है जानवर की हड्डी’, भड़की चारधाम महापंचायत

DEHRADUN: बद्रीनाथ धाम में आयोजित ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धर्मस्व और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के एक अजीब बयान ने इस आग में घी का काम किया है। महाराज ने कहा कि शंख में भी जानवरों की हड्डी का प्रयोग होता है। इस बयान पर चारधाम तीर्थ […]

कालिंदी ट्रैक पर फंसे 29 ट्रैकर्स का रेस्क्यू पूरा, हेली के जरिए पहुंचाया गया हर्षिल

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक स्थित ओडिनकॉल क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। ओडिनकॉल क्षेत्र से कुल 29 ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया। इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख-तपोवन ट्रैक पर भारी बर्फबारी के बीच फंसे 121 ट्रैकरों को वन विभाग […]

अठूरवाला में धीरेंद्र पंवार ने सुनी जौलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावितों की समस्याएं

DEHRADUN: उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार सोमवार को  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रोजेक्ट से प्रभावित स्थानीय लोगों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने अठूरवाला में प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान एयरपोर्ट प्रभावितों और अठूरवाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजीत सजवाण ने बताया कि अठूरवाला के लोगों को तीसरी […]