देहरादून2046 Videos

हरिद्वार पुलिस ने फर्जी CBI अफसर को दबोचा, नकली DSP बनकर हरिद्वार की युवती से की सगाई, कई लोगों को ठग चुका वसीम आजम

HARIDWAR: हरिद्वार पुलिस ने फर्जी सीबीआई अफसर बनकर लोगों से ठगी करने और शादी का झांसा देने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वसीम आजम नाम के शख्स ने खुद को सीबीआई का फर्जी डीएसपी बताया और बहादराबाद निवासी युवती से सगाई कर ली। गिरफ्तार आरोपी ठगी के लिए फर्जी दस्तावेजों […]

PM मोदी से CM धामी ने की मुलाकात,  पढ़िए किन किन मुद्दों पर की बात 

DELHI : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति समेत विभिन्न बाह्य सहायतित परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के दर्शन के लिए आमंत्रित […]

मसूरी में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल

Mussoorie: मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है जिसमें कई लोगों के घायल हुए हैं। शुरुआती सूचना के अनुसार 3 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मसूरी देहरादून मुख्य […]

मौसम की मार: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, यात्रा की तैयारियों पर लगा ब्रेक, मसूरी में होटल का पुश्ता ढहने से दबी गाड़ियां

RUDRARAYAG/MUSSOORIE:  उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससेतापमान में गिरावट आई है। मसूरी में गुरुवार रात से भारी बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर पानी भऱने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। होटल सेवॉय का पुस्ता गिरने से कई वाहन […]

महंगाई का झटका: 1 अप्रैल से बिजली महंगी होने से छूटेंगे पसीने ,जानिए कितना बढ़ा बिजली का बिल

DEHRADUN: उत्तराखंड की जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। राज्य में बिजली महंगी हो गई। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 9.64%  से 13 % तक की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया। बता दें कि […]

पान की दुकान से करोड़ों की प्रॉपर्टी जुटाई, संपत्ति विवाद पर मेयर गामा ने दी सफाई, करूंगा कार्रवाई

DEHRADUN:  देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा है। आरटीआई से हुए खुलासे के बाद मेयर गामा पर आरोप लग रहे हैं कि 5 साल में उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ गई है। आरोप हैं कि उन्होंने अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीनों की खरीकर 5 साल में ये […]

उत्तराखंड को केंद्र से मिली कई सौगातें, विभिन्न योजनाओं के लिए 358 करोड़ जारी, पॉलीहाउस लगाने के लिए 280 करोड़ की स्वीकृति

DELHI/DEHRADUN: उत्तराखंड के लिए बुधवार को सौगातों भरा दिन रहा केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि और एक्वा पार्क स्थापना के लिए कुल 358 करोड़ की राशि स्वाकृत की है। इसके अलावा केंद्र ने प्रदेश में नाबार्ड के तहत क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस  स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के […]

CM ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा, स्थानीय लोगों को रजिस्ट्रेशन से छूट, CM ने कहा किसी को बिना दर्शन किए न लौटाएं

DEHRADUN:  22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने केसाथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अफसरों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। सीएम ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण […]

दायित्व बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं  को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, पार्टी हाईकमान से मिली मंजूरी

Delhi : धामी सरकार में दायित्वों की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं की मुराद जल्द पूरी हो सकती है। दायित्वधारियों की जो सूची राज्य संगठन ने केंद्र को भेजी थी, उसे केंद्र से मंजूरी मिल गई है। अब राम नवमी के बाद कभी भी कार्यकर्ताओं को खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल धामी सरकार का एक साल […]

CM ने किया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण, मार्च 2024 तक पूरा होगा काम, 2.5 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

Dehradun: नेशनल हाइवे ऑथरिटी द्वारा दिल्ली देहरादून के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेस वे का काम तेज गति से चल रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्सप्रेसवे के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डाटकाली के निकट एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य एवं डाटकाली में बन रहे टनल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण […]

श्रद्धालुओं के हेल्थ चेकअप के लिए  चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम, HPE के साथ हुआ समझौता

DEHRADUN: चारधाम यात्रा मार्ग पर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक चौबंद करना चाहती है। पिछले साल केदारनाथ औऱ यमुनोत्री मार्ग पर स्वास्थ्य कारणों से कई श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, लिहाजा इस बार सरकार ने यात्रा मार्ग पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज […]

पहाड़ी किसानों को भगत दा की सलाह, हर काम सरकार के भरोसे मत छोड़ो, कंटर बजाओ बंदर भगाओ

BAGESHWAR: पूर्व सीएम औऱ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अब उत्तराखंड लौट चुके हैं। लंबे अरसे बाद कोश्यारी बागेश्वर जिले में पहुंचे जहां लोगों ने उका गर्मजोशी से स्वागत किया। लेकिन कोश्यारी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोश्यारी से जब एक मीडियाकर्मी ने सवाल किया […]