उत्तराखंड खबर

3601 Videos

एक दशक से आधा अधूरा छूटा 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण, कोला के ग्रामीण परेशान, होने लगा पलायन

ALMORA: एक तरफ सरकार गांव गांव तक सड़क बनाने की बात कहती है, दूसरी तरफ कई ऐसे इलाके हैं, जहां दशकों से सड़क निर्माण का कार्य आधा अधूरा होकर अधर में लटका हुआ है। अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में जाजर कोला मार्ग पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। ग्रामीणों की मांग है कि […]

एक दूसरे से भिड पड़े NSUI के दो गुट, कांग्रेस मुख्यालय में जमकर चले लात घूंसे

DEHRADUN: गुटबाजी और आपसी कलह उत्तराखंड कांग्रेस का दूसरा नाम हो गया है। अब तो कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई भी इससे अछूता नहीं रहा। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा जब एनएसयूआई के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। पुलिस […]

एक पत्थर ने रोका गांव का पलायन, युवक के सपने में आया विशालकाय पत्थर, आज बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

ALMORA:  क्या कोई पत्थर गांव का पलायन रोक सकता है। क्या कोई पत्थऱ विदेश में रह रहे एक युवा को अपने गांव में आने के लिए मजबूर कर सकता है। क्या कोई पत्थऱ बिना किसी मजबूत आधार के सैकड़ों वर्षों से ज्यों का त्यों संतुलन में बना रह सकता है? आपको ये जानकार हैरानी होगी […]

एक बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ का पुल, 12 घंटे बाद यातायात शुरू, एप्रोच रोड़ की मरम्मत का काम पूरा

DEHRADUN: देहरादून में नंदा की चौकी के पास बने नए नवेले पुल पर 12 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो गया है। मंगलवार सुबह पुल की एप्रोच रोड़ धंस गई थी, यहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था जिससे पूरे पुल पर खतरा मंडराने लगा था। शाम करीब 7 बजे मरम्मत का काम […]

एक लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया DPRO, मंत्री सतपाल महाराज ने दिए तत्काल निलंबन के आदेश

DEHRADUN/RUDRAPUR: ऊधमसिंह नगर में विजिलेंस की टीम के पंचायत राज अधिकारी को एक लाख रुपए की घीस मांगने व रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। अब विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने भी सख्त दिखाई है। महाराज ने घूसखोर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। पंचायतीराज […]

एक वक्त लगा कि मेरा मेरा करियर खत्म, चीनी सेना मेरे लोगों को पकड़ कर ले गई, NSA ने छात्रों को सुनाया मिशन का खास किस्सा

ROORKEE: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शनिवार को आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने करियर का रोचक किस्सा सुनाया उन्होंने बताया कि एक युवा अधिकारी के तौर पर अपनी पोस्टिंग के समय एक बार उनके साथियों को चीन कीसेना पकड़ कर ले गई, वे लौटकर नहीं आए कतो मुझे […]

एक सरकारी प्राइमरी स्कूल ऐसा भी, जहां कक्षा एक में एडमिशन के लिए होता है एंट्रेंस टेस्ट

BAGESHWAR: एक तरफ उत्तराखण्ड में छात्र संख्या घटने के कारण कई स्कूलों को बंद किया जा रहा है, वहीं पहाड़ का एक ऐसा प्राइमरी स्कूल भी है, जो गुणवत्तापूर्ण (Govt model primary school Kapkot sets high standards) शिक्षा से बदहाल व्यवस्था को नई उम्मीद दे रहा है। क्वालिटी एजुकेशन और शानदार व्यवस्था के चलते बागेश्वर […]

एक साथ 70 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 26 का काटा चालान, सेक्स रैकेट चलाने पर 4 गिरफ्तार, 5 पीड़िता छुड़ाई गई

DEHRADUN: राजधानी देहरादून में संचालित स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। शिकायतें मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया और रविवार रात एक साथ 70 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। एक स्पा सेंटर में देह व्यापार की गतिविधियों को पकड़ा गया जहां पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को […]

एकता दौड़ में बच्चों के साथ दौड़े CM धामी,जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

CHAMPAWAT:  सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत में आयोजित Run For Unity  एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने खुद भी बच्चों के साथ दौड़ लगाई और प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद सीएम धामी ने बनबसा […]

एक्शन में STF: 2016 में हुई थी VDO भर्ती में गड़बड़ी, 6 साल बाद शिक्षक हुआ गिरफ्तार

Kashipur/Pauri: 2016 की वीडीओ भर्ती घोटाले में 6 साल बाद पहली गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा मामले की जांच विजिलेंस से हटाकर एसटीएफ को सौंपी गई थी। (first arresting in 2016 vdo exam scam)। जिसके तहत एसटीएफ ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2016 में ग्राम विकास अधिकारी के लिए परीक्षा […]

एक्शन में स्पीकर: विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच कमेटी के हवाले, सचिव सिंघल छुट्टी पर भेजे गए, दफ्तर सील

DEHRADUN: विधानसभा में चोर दरवाजों से हुई नेताओं के करीबियों की नियुक्ति पर स्पीकर रितु खंडूड़ी ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितु खंडूड़ी ने कहा कि 2012 से 2022 तक हुई भर्तियों की जांच तीन सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी करेगी। ( 3 member committee to enquire vidhansabha recruitment scam) भर्ती घोटालों के […]

एक्सपर्ट टीम ने किया भू धंसाव से प्रभावित घरों का दौरा,  सीएम धामी कल जाएंगे जोशीमठ, आज बुलाई आपात बैठक

DEHRADUN/CHAMOLI: जोशीमठ में लगातार जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। करीब 600 घर इससे प्रभावित हो गए हैं। उधर प्रशासन अब हरकत में दिख रहा है। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन सचिव और गढ़वाल आय़ुक्त ने एक्सपर्ट की टीम केसाथ जोशीमठ में फ्रभावित घरों का दौरा किया और जानकारी जुटाई। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस […]