उत्तराखंड खबर

3181 Videos

चुनाव आयोग ने रद्द किया पंचायत चुनाव का नोटिफिकेशन,  न होगी आचार संहिता, न होगा नामांकन

DEHRADUN:  पंचायत चुनावों में आरक्षण के मामले पर हाईकोर्ट के सख्त रुख और रोक के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना पररोक लगा दी है। इस अधिसूचना में 25 जून से नामांकन शुरू किए जाने थे, लेकिन कोर्ट की रोक के बाद अब आय़ोग ने भी पंचायत चुनावों के नामांकन और आगे […]

यमुनोत्री भूस्खलन: दूसरे दिन भी जारी खोज बचाव अभियान, दो लोगों की मौत, दो लापता, वैकल्पिक मार्ग से होगी यात्रा

UTTARKASHI: यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को हुए भूस्खलन के बाद मंगलवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सोमवार देर रात चक चले रेस्क्यू के बाद दो शव बरामद किए गए हैं। जबकि एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया गया है। दो लोग अभी भी लापता हैं, आशंका है कि […]

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, यात्रियों के मलबे में दबने की खबर, रेस्क्यू जारी

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां  नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर […]

पौड़ी: बकरी चरा रही महिला को आदमखोर गुलदार ने बनाया शिकार, इलाके में  पिंजरे में कैद हुआ एक बाघ  

PAURI GARHWAL: पहाड़ में जंगली जानवरों के चलते आम लोगों की जिंदगी आए दिन मौत के मुंह में समाती रही है। ताजा मामला पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक का है, जहां हलसी गांव में रविवार शाम बकरी चरा रही एक महिला को आदमखोर गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस बीत क्षेत्र में एक बाघ […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरक्षण रोस्टर को लेकर सुनाया फैसला

DEHRADUN:   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी कर रह प्रत्याशियों, प्रशासन और सरकार को बडा झटका लगा है। नैनीताल हाईकोर्ट से चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण नोटिफिकेशन के मसले पर हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी भी की है कि आगे किसी भी तरह की चुनावी कार्रवाई नहीं […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, दो चरणों में 10 जुलाई, 15 जुलाई को होगा मतदान, 19 जुलाई को आएंगे नतीजे

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लंबे समय से टलते आ रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आखिरकार घोषणा हो गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई, जबकि दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। मतगणना का कार्य एवं […]

योग नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, गैरसैंण से दुनिया में गया योग का संदेश, राष्ट्रपति, सीएम, जवानों, आमजनों ने किया योग

DEHRADUN: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड से पूरे विश्व में योग का संदेश गया है। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से लेकर सीमांत क्षेत्रों में योगधारा बह रही है। देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने योगाभ्यास किया, तो गैरसैंण में सीएम धामी ने 8 देशों के राजदूतों के साथ योग करके योग […]

देहरादून में बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते वक्त भावुक हो गईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

DEHRADUN: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जन्मदिन है। इश मौके को खास बनाने के लिए राष्ट्रपति उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) में बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने उनके जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे टु यू का जिंगल गाया तो राष्ट्रपति भावुक हो […]

उत्तरकाशी: घर की दीवार ढहने से 10 महीने व तीन साल के बच्चों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

UTTARKASHI: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में दर्दनाक हादसा हो गया। घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।  राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक चारों की मौत […]

रोजगार के लिए मारामारी, बीएड, बीटेक, एमटेक और पीएचडी धारक महिलाएं बनीं आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका

DEHRADUN: महिला एवं बाल विकास विभाग इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहा है। लेकिन प्रदेश में रोजगार के लिए इतनी मारामारी है कि बीएड, बीटेक, मास्टर डिग्री और पीएचडी धारक महिलाएं भी इस नौकरी के लिए लालायित हैं। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने […]

33 IAS अफसरों के तबादले, गर्ब्याल होंगे पर्यटन सचिव, पौड़ी,रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, चंपावत के DM बदले गए

DEHRDAUN: उत्तराखंड शासन में देर रात 33 IAS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं जबकि कई विभागों के सचिवों के दायित्वों में भी फेरबदल हुआ है। सचिन कुर्वे से पर्यटन सचिव का पद हटाया गया है, उनकी जगह धीराज गर्ब्याल को […]

चारधाम में श्रद्धा अपार, श्रद्धालुओं की संख्या 31 लाख के पार, केदारनाथ में हुआ 300 करोड़ का कारोबार

DEHRADUN:  विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खराब मौसम भी श्रद्धालुओं का हौसला नही डिगा पा रहा है। बुधवार शाम तक चारों धामों में कुल 31 लाख 88 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। अकेले केदारनाथ धाम में करीब 12 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। खास बात ये है कि […]