पिथौरागढ़: चाकबोरा मार्ग पर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,  दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Share this news

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा ह गया। यहां चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कार चालक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बेरीनाग तहसील से 25 किलोमीटर दूर चाकबोरा मोटर मार्ग पर हुआ जहां बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक ऑल्टो कार संख्या UK TA 5128 अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें दो विधवा महिलाएं भी बैठी हुई थी। दोनों महिलाओं की हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं देवरानी जेठानी हैं।

हादसे में  कार चालक गोकुल कुमार आगरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बेरीनाग कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल चालक के सिर और पैरों पर गहरी चोट लगी है जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मृतकों के नाम

हीरा देवी पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह (उम्र 44 वर्ष), निवासी- ग्वाल राम मंदिर, पिथौरागढ़

उमा देवी पत्नी स्व. पूरन सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी- ग्वाल, पिथौरागढ़

 

 

(Visited 47 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In