उत्तराखंड खबर

3509 Videos

पौड़ी-मसूरी में हुए अलग अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Pauri/Tehri: मंगलवार की रात पौड़ी और टिहरी में दो अलग अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता है। पौड़ी जिले में गुमखाल- सारी मोटरमार्ग पर कार खाई में गिरने से पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक लापता है। लापता व्यक्ति की […]

चंबा टैक्सी स्टैंड में भीषण भूस्खलन, 3 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

TEHRI : टिहरी जिले के चंबा बाजार में भारी भूस्खलन से 3 लोगों के दबे होने की सूचना है। सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस तेजी से राहत बचाव कार्य में जुटी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद अचानक […]

8-9 दिसंबर को होगी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट , मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया समिट का लोगो और वेबसाइट

DEHRADUN:  दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इनवेस्टर्ससमिट के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में ढाई लाख करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने […]

सतत विकास लक्ष्यों  को हासिल करने में दिया बड़ा योगदान,  5 व्यक्तियों, 12 संस्थाओं को मिला SDG एचीवर्स अवार्ड

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतत विकास लक्ष्यों के तहत आजीविका, शिक्षा, मानव व सामाजिक विकास के क्षेत्र में नवाचार और अनूठा कार्य करने पर भागीरथी फाउंडेशन समेत 5 व्यक्तियों और 12 संस्थाओं को एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक सत्त विकास […]

डेढ़ साल बाद भी नहीं मिल सकी UCC पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट, तीसरी बार बढ़ाया गया कार्यकाल

DEHRADUN:  उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित एक्सपर्ट कमेटी का कार्यकाल एक बार फिर से विस्तारित किया गया है। समिति का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है। समिति का कार्यकाल 27 सितंबर को समाप्त हो रहा था, जिसके चलते चार माह के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। […]

घर में खाना बनाते वक्त फटा सिलेंडर, पिता और उसकी तीन बेटियां बुरी तरह झुलसे

VIKASNAGAR: राजधानी देहरादून के विकासनगर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जमनपुर इलाके में एक घर में रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गयी जिसमे पिता और उनकी तीन बेटियां आग में झुलस गयी। घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जमनपुर इलाके में जाहिद खान का परिवार […]

CM धामी के दुबई दौरे में इनवेस्टमेंट की बारिश, ₹5450 करोड़ के एमओयू साइन

DEHRADUN: दुबई दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी ने निवेशकों को लुभाने के लिए दुबई में रोड शो में हिस्सा लिया और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। मुख्यमंत्री ने उद्योग घरानों को ग्लोबल इनवेस्टर्स […]

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन, केदारघाटी की भव्यता से मोहित हुए उपराष्ट्रपति

RUDRAPRAYAG/CHAMOLI:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहा उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया औऱ देश में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने बदरीनाथ धाम के भी दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हो गए। दोनों धामों में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) […]

मरीज के बजाए 218 किलो गांजा ले जा रही एंबुलेंस पकड़ी गई,  32 लाख के गांजा के साथ एंबुलेंस चालक गिरफ्तार 

ALMORA: मरीजों के लिए जीवनदायिनी एंबुलेंस नशीले पदार्थों की तस्करी का जरिया बन रही है। अल्मोड़ा के भतरौंजखान में पुलिस ने एक एंबुलेंस की चेकिंग की तो इसमें से 218 किलो गांजा बरामद हुआ। हैरानी की बात ये है के एक एनजीओ के माध्यम से ये एंबुलेंस पौड़ी में संचालित होती है। फिलहाल पुलिस ने […]

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू: चंद घंटों में बाहर आ सकते हैं 41 मजदूर,  ऑगर मशीन से 45 मीटर ड्रिलिंग पूरी

UTTARKASHI: सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का मिशन तेजी पकड़ चुका है। बडी खबर ये है कि अमेरिकन ऑगर मशीन ने 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर दी है। अब 18 मीटर का हिस्सा बचा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि अगले 2-3 घंटों में ये काम पूरा हो […]

पीआरडी जवानों ने सीएम के सामने की थी नारेबाजी, शासन ने जांच बिठाकर 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

DEHRADUN: पीआरडी स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सामने कुछ जवानों के नारेबाजी करने के मामले में शासन ने जांच बिठा दी है। साथ ही सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने कहा कि जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि […]

उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग अधिकारियों की बड़ी भूमिका, 1376 को मिले नियुक्ति पत्र

Dehradun ji: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित 1376 में से 200 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित […]