उत्तराखंड खबर

3509 Videos

CM धामी ने कहा, बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि […]

धनगढ़ी नाले पर पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे लोग, ब्रेक फेल होने से बेकाबू बस ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल

RAMNAGAR: रामनगर के पास NH-309 पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धनगढ़ी नाले के पास बरसाती नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत […]

चीन की नापाक हरकत, चमोली के बाड़ाहोती क्षेत्र में PLA के 100 सैनिकों ने की घुसपैठ, तोड़फोड़ कर वापस लौटे

डायलॉग डेस्क : लद्दाख में बार बार घुसपैठ करने वाला ड्रैगन अब उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में भी साजिशें रच रहा है। चमोली जिले से लगे सीमावर्ती ‘बाड़ाहोती’ क्षेत्र (Chinese troops intrusion in Barahoti uttarakhand) में चीन की घुसपैठ की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। खबर है कि चीन के करीब […]

मोरी में दुखद हादसा- यूटिलिटी से भिड़ंत के बाद कार सवार का सिर धड़ से अलग,  3 घायल

UTTARKASHI: शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी के मोरी नैटवाड़ क्षेत्र में दुखद हादसा हो गया। यहां चलती कार से सिर बाहर निकालना एक युवक को भारी पड़ गया। साइड देते वक्त कार सवार यूटिलिटी वाहन से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक […]

सीएम धामी ने 13 महिलाओं व किशोरियों को प्रदान किए तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी सम्मानित

DEHRADUN: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं व किशोरियों को वीरबाला तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का […]

उत्तराखंड में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत, सीएम ने कहा, महिलाओं के स्वास्थ्य में बड़ा कदम

DEHRADUN:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ और ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अन्य पहलों का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया साथ ही उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उत्तराखंड में भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार ’ और ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ […]

किशोर को मिली BJP से नजदीकियां बढ़ाने की सजा, कांग्रेस ने सभी पदों से हटाया, क्या धन सिंह नेगी का टिकट कटेगा?

DEHRADUN:  कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दिनों भाजपा नेताओँ के लगातार संपर्क में रहने का बाद पार्टी ने किशोर को सभी पदों से हटा दिया (congress removes kishor Upadhyaya from all posts) है। इसे किशोर के कांग्रेस छोड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। किशोर उपाध्याय […]

केदारनाथ – बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानों में ठंड ने दी दस्तक

KEDARNATH: उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम , बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। यमुनोत्री धाम में भी आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। विश्व […]

क्या यूक्रेन में बंधक बनाए गए थे भारतीय? रूस और यूक्रेन के परस्पर दावों पर भारत ने दिया जवाब

Digital desk: क्या यूक्रेन की सेना ने भारतीयों को वहां बंधक बनाकर रखा था? क्या यूक्रेन ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने से रोका था? रूस के रक्षा मंत्रालय ने कुछ ऐसा ही दावा किया है। लेकिन भारत ने रूस के इस दावे को सिरे से खारिज किया है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन […]

तोता घाटी में पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

DEVPRAYAG: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर तोता घाटी में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। पेंट और पुट्टी लेकर गोपेश्वर जा रहा पिकअप वाहन देर रात खाई में गिर गया जिससे 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद 36 घंटे बाद खाई से निकाला गया। देवप्रयाग थानाध्यक्ष एल […]

राजाजी पार्क के वनकर्मियों को मिली ईमानदारी से ड्यूटी करने की सजा, आईपीएस को एंट्री से रोकने पर हुए सस्पेंड

HARIDWAR: उत्तराखंड में दो ईमानदार वनकर्मियों को अपना फर्ज निभाने की सजा मिली है। वन कर्मियों ने राजाजी नेशनल पार्क में नशे की हालत में यूपी के एक आईपीएस को एंट्री से रोका तो उल्टा उन पर ही कार्रवाई हो गई। (Forest guard and van daroga suspended for stopping IPS ENTRY in Rajaji) आईपीएस की […]