लोकगायिका कमला देवी के घर की मरम्मत के लिए डीएम ने जारी किए 1.5 लाख रुपए

Share this news

BAGESHWAR: मशहूर लोकगायिका कमला देवी की मदद के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहल की है। कमला देवी का घर तेज आंधी तूफान और बारिश के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद कमला देवी ने मदद की गुहार लगाई थी। अब सीएम के निर्देश पर बागेश्वर डीएम ने घर की मरम्मत के लिए 1.5 लाख रुपए जारी करने की घोषणा की है।

बता दें कि बागेश्वर की रहने वाली मशहूर लोक गायिका कमला देवी पारंपरिक लोक गीतों को आवाज दे चुकी हैं। कोक स्टूडियो में परफॉरमेंस देकर वे देशभर में छा गई थी। सोनचड़ी गीत के जरिए वे घर घर तक पहुंच गई थी। उन्हें नया स्टारडम मिला था।

लेकिन इस चकाचौंध से अलग कमला देवी बिल्कुल सामान्य जीवन जी रही थी। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों में लोकगायन की लौ जलाए हुए हैं। बीते दिनों भारी बारिश और आंधी तूफान के बाद पारंपरिक पहाड़ी शैली में बना उनका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टिन से बनी घर की छत उड़ गई थी। घऱ की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे घर में मौजूद छोटे बच्चे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे।

कमला देवी की मदद की गुहार के बीच सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी बागेश्वर ने कमला देवी को घऱ की मरम्मत के लिए तत्काल ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्यवाही की है।

 

(Visited 377 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In