उत्तराखंड खबर

3509 Videos

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, गैरसैंण में क्यों गूंजा ट्रंप का नाम?

GAIRSAIN:   गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र 2026 शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से सत्र की    शुरुआत हुई। इस दौरान सत्र की कम अवधि को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और वेल में आ गए। आज ही शाम 3 […]

गृहमंत्री शाह बोले, उत्तराखंड की समस्याओं को चुन चुन कर हल कर रहे हैं धामी, 162 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

HARIDWAR:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल साल पूरा होने पर आयोजित जन जन की सरकार कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने करीब 1130 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 हिंदू शरणार्थियों को […]

UPSC Results: 708वीं रैंक पर चुनी गई दो-दो फैरुज फातिमा, कौन सी सही, रुड़की की या केरल की?

ROORKEE: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम जारी होने के बाद कई रैंक में एक जैसे नाम वाले दो दो लोगों के चयन से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। 708वीं रैंक को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने […]

लड़की को दूसरे युवक से हुआ प्यार, प्रेमी से हुई तकरार, एक-दूसरे पर किया चाकू से वार

DEHRADUN: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक और युवती ने आपसी कहासुनी के दौरान एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार […]

नैनीताल: दिल्ली की टीचर के साथ टैक्सी ड्राइवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, जंगल के अंधेरे में छिपकर बिताई रात

NAINITAL:  नैनीताल घूमने आई दिल्ली की एक युवती के लिए पहाडों की यात्रा एक खौफनाक बुरे सपने जैसी बन गई। जब नशे में धुत टैक्सी चालक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। टैक्सी चालक से बचने के लिए युवती नंगे पैर जंगल की ओर भागी और रातभर कलमट के अंधेरे में छिपकर अपनी जान […]

UPSC Results 2026: पिथौरागढ़ के आदित्य ने बिना कोचिंग के हासिल की 189वीं रैंक, हरिद्वार के तुषार की 212वीं रैंक

DEHRADUN:  संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने भी अपनी प्रतिभा कालोहा मनवाया है। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक और हरिद्वार के तुषार ने अच्छी रैंक के साथ परीक्षा पास करके मपुकाम पाया है। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक […]

रोपवे से जुड़ेंगे नई टिहरी-कोटी कालोनी, टिहरी लेक फेस्टिवल में CM धामी ने की घोषणा

TEHRI: पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व […]

होली में लड़की को जबरन लगाया रंग, छेड़छाड़ की कोशिश और मारपीट, 20 पर केस, 2 गिरफ्तार

DEHRADUN: देहरादून में होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और युवती से छेड़छाड़ और उसके दोस्त से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की। जानकारी के मुताबिक 5 मार्च को राजीव नगर निवासी एक युवक […]

होली का छाया ऐसा खुमार कि गांव में कर दिया काकड़ का शिकार, 14 लोग गिरफ्तार

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग जिले की बच्छणस्यूं पट्टी के क्वली गांव में कुछ लोगों पर होली का ऐसा खुमार चढ़ा कि उन्होंने चिकन-मटन की जगह प्रतिबंधित श्रेणी के वन्यजीव काकड़ का शिकार कर उसे खा भी लिया। काकड़ (बार्किंग डियर) के अवैध शिकार और उसके मांस के सेवन के आरोप में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते […]

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-उत्तराखंड की GSDP डेढ़ गुना बढ़ी, जीवन प्रत्याशा भी बढ़कर 73 साल हुई

DEHRADUN:  9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए नियोजन विभाग द्वारा तैयार की गई आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। उससे पहले नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता कर आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की जानकारियों को साझा किया। आर्थिक सर्वेक्षण की […]

69 लाख किलो के बर्फ के टुकड़े ने मचाई धराली में भारी तबाही, इसरो की नई रिपोर्ट में खुलासा

DEHRADUN:  धराली में 05 अगस्त 2025 को आई जलप्रलय की असल और अधिक स्पष्ट वजह सामने आई है।  अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सेटेलाइट चित्रों के नए अध्ययन में न सिर्फ इस बात को दोहराया है कि धराली आपदा 39 लाख किलो के बर्फ के बड़े टुकड़े के ग्लेशियर से नीचे खिसकने से हुई, बल्कि […]

मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बहार, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल,कुमाऊं,जौनसार के कलाकार

DEHRADUN: मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए […]