उत्तराखंड खबर

3202 Videos

केदारनाथ धाम में तीर्थपिरोहितों ने IAS को 2.5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, जानिए क्यों

Kedarnath : तीर्थ पुरोहितों के आवास तोड़े जाने को लेकर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों में गुस्सा है। आक्रोशित पुरोहितों ने केदरनाथ पहुंचे IAS व उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सचिव अरविंद पांडे को बंधक बना दिया और उनके सामने विरोध जताया। करीब 2.5 घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद जब ऊखीमठ एसडीएम ने मामले […]

रुद्रप्रयाग: घर से कुछ ही दूरी पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,  2 लोगों की मौत 3 घायल

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब रतनपुर-अन्द्रिया-थेड़ा मोटर मार्ग पर मुल्या […]

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल, राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Dehradun :  उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। राजधानी देहरादून में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए देहरादून के 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश  जारी किए गए हैं। देहरादून डीएम के आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने […]

शिक्षा मंत्री ने कहा, जल्द होगी 3000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति, 34 एलटी शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

SRINAGAR: उत्तराखंड के शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे साथ ही 120 नगर निगम के कर्मचारियों, सफाई सेवकों और तहसील प्रशासन कर्मचारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की कि 3000 […]

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को खोजने निकले हरीश रावत, मौन उपवास के बाद निकाला बाइक जुलूस

GAIRSAIN:  उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास एक घंटे उपवास पर बैठे। इसके बाद उन्होंने गैरसेंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस […]

पाखरो मामले में हरक सिंह रावत पर विजिलेंस, CBI के बाद अब ED का शिकंजा, पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर में पेश हुए हरक

DEHRADUN: कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान औऱ अवैध निर्माण से संबंधित घोटाले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। हरक सिंह रावतक से इस मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। पाखरो घोटाले में 2022 में विजिलेंस विभाग ने मुकदमा दर्ज किया गया […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

धामी सरकार ने निखारा युवाओं का कौशल, स्किल्ड युवाओं को विदेश में मिले लाखों की सैलरी के ऑफर

DEHRADUN:  कोटद्वार के प्रशांत रावत, जीएनएम का कोर्स करने के बाद वर्तमान में देहरादून के निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं। प्रशांत अब जर्मन भाषा में बी– 2 का प्रशिक्षण पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद वो जर्मनी में ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए मासिक वेतन वाली नौकरी शुरू कर […]

मसूरी में चाय बनाते वक्त बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल, नौशाद, हुसैन पर केस दर्ज, देहरादून में थूक लगी रोटी वाला रेस्टोरेंट बंद

DEHRADUN:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूस में मूत्र मिलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब देवभूमि में भी थूक जेहाद के मामले सामने आने लगे हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में चाय की दुकान चलाने वाले 2 लोगों के खिलाफ चाय में थूकने का केस दर्ज किया गया है। इस घिनौनी […]

सीएम ने की सड़कों के गड्ढे भरने के अभियान की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई […]

वन विभाग ने रोका भगवान तुंगनाथ की डोली का रास्ता,  घंटों तक कंधों पर रही तृतीय केदार की डोली

RUDRAPRAYAG:  सरकारी सिस्टम इंसान तो क्या भगवान को भी नचाने से नहीं चूक रहा। ताजा मामला रुद्रप्रयाग की तुंगनाथ घाटी का है। यहां पारंपरिक रास्ते में वन विभाग के गेस्ट हाउस बनने से भगवान तुंगनाथ की डोली को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जिस वजह से कई घंटों तक बाबा की डोली भक्तों के कंधों […]