उत्तराखंड खबर

3200 Videos

जोशीमठ के लिए लड़ने वाले अतुल सती का खुलासा, सरकार मुझ पर रासुका लगाने की तैयारी में

Chamoli : जोशीमठ में भू धंसाव से प्रभावित लोग स्थाई पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। सरकार ने फिलहाल प्रभावित लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में शरण दी है। सरकार का दावा है कि राहत कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं और पुनर्वास के लिए जमीनें भी चिन्हित कर ली गई हैं। लेकिन जोशीमठ […]

CM ने कहा, 70 फीसदी जोशीमठ सुरक्षित,  लोगों में डर व भ्रम न फैलाएं, भर्ती घोटालों की गंदगी साफ करेंगे

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा तय शेड्यूल के मुताबिक होगी। जोशीमठ भू धंसाव का असर चारधाम यात्रा पर नही होगा, क्योंकि 70 फीसदी जोशीमठ सुरक्षित है। सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा। सीएम ने ये भी कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ रोकने के […]

नेपाल में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप,उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली में महसूस हुए तेज झटके

Dehradun: उत्तराखंड में आज फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत मे करीब दोपहर 2.30 बजे भूकम्प के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। उत्तराखंड में देहरादून हरिद्वार,नैनीताल समेत कई जिलों में भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम […]

पटवारी पेपर लीक का दिल्ली कनेक्शन- SIT ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में कराई गई थी रिश्तेदारों को नकल

HARIDWAR: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में  एसआईटी ने 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 8 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। दोनों आरोपियों ने बिहारीगढ़ के अलावा दिल्ली के द्वारका में भी अपने रिश्तेदारों को लीक हुए पेपर से नकल कराई थी। लेकिन सवाल अब भी […]

चुनौती से बैकफुट पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, बोले शंकराचार्य सनातन परंपरा के प्रधानमंत्री हैं, उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा

National Desk:  बागेश्वर धाम सरकार के मामले में शंकराचार्य की एंट्री से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जोशीमठ की दरारें भरने की चुनौती दी थी, जिस पर आचार्य की बयान आया है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि कभी कभी व्यथित होने पर व्यक्ति […]

मेडिकल प्रोफेशन से जुडे़ युवक युवती ने एक दूसरे को जहरीले इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी,

DEHRADUN:  देहरादून के धर्मपुर में युवक युवती ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी […]

हरदा ने क्यों कहा, CM धामी के इस गुण के कारण सावधान रहें प्रतिद्वंदी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहने और सबको सुनने की आदत के पूर्व सीएम हरीश रावत भी कायल हैं। हरदा ने कहा है कि सीएम धामी में वे बड़ी सम्भावनाएं देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे बगाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते रहते हैं। आज उन्होंने जो फेसबुक पोस्ट की है, […]

शंकराचार्य ने बागेश्वर धाम सरकार को दी चुनौती, चमत्कारी हो तो जोशीमठ की दरारें ठीक करके दिखाओ

National Desk: बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री आजकल अपने दावों के कारण विवाद में हैं। अंधश्रधा उन्मूलन समिति ने बागेश्वर सरकार को चुनौती दी तो धीरेंद्र शास्त्री ने कई मीडियाकर्मियों के सामने खुद को सही साबित भी किया। लेकिन अब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धीरेंद्र शास्त्री को कड़ी चुनौती दे डाली […]

पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता

Pithoragarh उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार को पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 3.8 मापी गई है। राहत की बात ये है कि भूकंप से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रविवार को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर […]

उत्तराखंड के मोटे अनाजों को मिलेगा बड़ा मंच, ईट राइट मिलेट मेले में उमड़े लोग

Rishikesh: दैनिक भोजन में उत्तराखंड के मोटे अनाज जैसे कोदा, झंगोरा, चौलाई आदि के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड की ओर से ऋषिकेश में ईट राइट मिलेट मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया। इस दौरान बीज बचाओ आंदोलन […]

बर्फबारी से बढ़ी जोशीमठ की मुश्किलें, प्रभावितों को ठंड से बचाने के लिए हीटर दिए जाएं- CM धामी

DEHRADUN/JOSHIMATH: भूधंसाव से प्रभावित जोशीमठ के लोगों को ताजा बर्फबारी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहर के दृष्टिगत सभी प्रभावित परिवारों के लिए हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते […]

सतपाल महाराज ने खोली सरकार के दावों की पोल, बोले NTPC टनल में जारी है ब्लास्टिंग, CM से किया काम रुकवाने का आग्रह

JOSHIMATH:  जोशीमठ भू धंसाव पर एक तरफ आपदा प्रबंधन विभाग एनटीपीसी की टनल को क्लीन चिट देता दिख रहा है वहीं, धामी सरकार के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सतपाल महाराज ने कहा है कि जोशीमठ में एनटीपीसी की टनल में अभी भी ब्लास्टिंग का काम […]