उत्तराखंड खबर

3195 Videos

कांग्रेस ने की सरकार की जोरदार घेरेबंदी,अंकिता को न्याय के लिए सिर मुंडवाया

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है। अंकिता हत्याकांड, महंगाई, बेरोजगारी, डेंगू व अन्य मुद्दों पर कांग्रेस ने दल बल के साथ सीएम आवास कूच किया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सिर मुंडवा कर विरोध जताया। और सरकार से अंकिता को […]

यहां आधी रात को  स्टील फैक्ट्री में हुआ जोरदार धामाका, 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Roorkee: रुड़की में स्टील फैक्ट्री में बुधवार आधी रात को धमाका होने से 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दिए बगैर श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर  के अस्पताल में भर्ती कराया है। हैरानी की बात ये है कि उत्तराखंड में प्रशासन को मुजफ्फरनगर पुलिस […]

47 सीटर बस में ठूंस दी 50, 60 नहीं बल्कि 124 सवारियां, बस को किया गया सीज

HARIDWAR:   47 में 124 सवारियां, जी हां हैरान मत होइये, ओवरलोडिंग का ये कारनामा सच है। हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसी बस को पकड़ा है जिसमें रेल के डिब्बे से भी ज्यादा सवारियां ठूंसी गई थी। ये बस 47 सीटर है,लेकिन जब पुलिस ने रोककर इसमें सवार लोगों को गिना तो होश उड़ गए। चालीस […]

कोऑपरेटिव बैंकों की भर्ती में हुआ बड़ा घोटाला, CMO को भेजी गई रिपोर्ट, रद्द हो सकती हैं नियुक्तियां

DEHRADUN: भर्ती घोटालों के लिए बदनाम हो चुके उत्तराखंज के सरकारी सिस्टम पर एक और दाग लगा है। हालांकि सहकारी विभाग के तहत कोऑपरेटिव बैंकों में हुई भर्तियों में घोटाले की बात लंबे समय से उठती आ रही है, लेकिन अब शासनस्तर की जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। देहरादून, ऊधम सिंह नगर व […]

देहरादून के कॉलेज में रैगिंग के बाद हंगामा व तोड़फोड़, अज्ञात छात्रों  पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

DEHRADUN: देहरादून के बिजनेस स्कूल में रैगिंग के बाद हंगामा व तोड़फोड़ करने वाले नापे जाएंगे। सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग के मामले का पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। रैगिंग के अलावा बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ सेलाकुई थाने […]

अकेले रह रही बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बनी खाकी,  बीमार महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Tehri: खाकी एक बार फिर से देवदूत बनकर आई। टिहरी के चंबा में पुलिस को एक महिला की कॉल आई कि उनकी बडी बहन अकेली रहती हैं और गंभीर रूप से बीमार हैं। फोन आनेके बाद फौरन ही पुलिस टीम महिला के घर पहुंची औऱ बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। खाकी के […]

हरिद्वार पुलिस ने ऐन वक्त पर किया मानव तस्करी के खेल को फेल, दलालों के चंगुल से 2 नाबालिग बहनों को छुड़ाया

HARIDWAR: हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रेफेकिंग सेल ने ऐन वक्त पर मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के खेल का खुलासा करते हुए दो लड़कियों को बचा लिया। मां की डांट से नाराज होकर घर से भागी दो सगी बहनें दलाल के चंगुल में फंस गई थी। इन दोनों को दिल्ली से हरिद्वार लाया गया […]

ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध करने पर 53 ग्रामीण गिरफ्तार, 203 के खिलाफ शांतिभंग का मुकदमा दर्ज

RISHIKESH: ऋषिकेश में सोमवार को प्रशासन का खौफनाक रूप दिखाई दिया। गुमानीवाला ट्रेंचिंग ग्राउंड का विरोध करने पहुंचे स्थानीय लोगों की प्रशासन से तीखी नोंक जोंक हो गई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने 203 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। 53 […]

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, इतनी हो जाएगी महिला MP की संख्या

New Delhi:  नए संसद भवन में पहले दिन की कार्यवाही में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। इसके बाद लोकसभा में बिल पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल की पुरजोर वकालत की। उदर क्रेडिट लेने की होड़ के बीचइस बिल पर विपक्ष का भी साथ मिलता दिख रहा […]

12 साल में एक बार खिलता है यह अद्भुत फूल, जानिए कंडाली फेस्टिवल की अनोखी कहानी

PITHORAGARH : कंडाली, बिच्छू घास या सिंसौण। पहाड़ में रहने वालों को इसकी याद आज भी ताजा होगी। लेकिन क्या आपने कंडाली के फूल देखे हैं? क्या आपने कभी सुना है कि कंडाली का भी फेस्टिवल होता है? पिथौरागढ़ की चौदास घाटी में इन दिनों खिले कंडाली के फूल हर किसी के आकर्षण का केंद्र […]

राजस्थान, मध्य प्रदेश के चुनाव में भी धमक दिखाएंगे धामी, चुनाव प्रचार के लिए भाजपा में पुष्कर की भारी डिमांड   

DEHRADUN: मध्यप्रदेश और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव और फिर उपचुनाव में अपनी धमक दिखाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भारी डिमांड है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगामी दो दिनों तक इन चुनावी राज्यों […]

सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर चयनित हुए 57 युवा, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ( cm dhami hands over appointment letters to 57 law prosecutor officers) मुख्यमंत्री […]