उत्तराखंड खबर

3523 Videos

UKSSSC पेपर लीक मामले में 43वीं गिरफ्तारी, अब पशुधन प्रसार अधिकारी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Dehradun:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़े दिनों बाद एक और गिरफ्तारी की है। मामले में मास्टरमाइंड माने जाने वाले केंद्रपाल के सहयोगी मनोज कुमार चौहान को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनोज सहारनपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ […]

नितिन नबीन बोले धामी के नेतृत्व में लगाएंगे हैट्रिक, विधायकों को दिया सख्त संदेश

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा खत्म हो गया है। इस दौरान नबीन ने जहां विधायकों कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बड़ा संदेश दिया, वही धामी सरकार पर भरोसा जताते हुए जमकर तारीफ भी की। नितिन नबीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और […]

पहाड़ में क्रिसमस के बहाने धर्मांतरण का खेल, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, 6 पर केस दर्ज

Uttarkashi: उत्तरकाशी में क्रिसमस के अवसर पर सामूहिक धर्मांतरण का मामला सामने आया है। धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर बवाल काटा और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने ईसाई मिशनरी के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला पुरोला इलाके का है। यहां देवढुंग क्षेत्र में शुक्रवार को एनजीओ […]

देश में पहली बार IMA से निकली 9 महिला सैन्य अफसर;  राष्ट्रपति की मौजूदगी में 481 कैडेट बने सेना का हिस्सा

DEHRADUN:  देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में अंतिम पग पार करते ही 481 युवा कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके अलावा 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी सैन्य अधिकारी बने। आईएमए की पासिंग आउट परेड में उस वक्त इतिहास रचा गया जब पहली […]

जोशीमठ त्रासदी: PM मोदी ने CM से फोन पर लिया अपडेट, PMO ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Dehradun/Delhi: जोशीमठ में भू धंसाव से विकराल होते हालात पर अब केंद्र भी जाग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालातों के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर जानकारी ली है। पीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उधर पीएमओ में भी प्रधानमंत्री के निजी सचिव ने जोशीमठ पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई […]

चमोली:डाकिए ने बोरियों में भरकर घर में रख दिए लोगों के आधार, पैन, ATM कार्ड, 1.5 साल से नहीं बांटी डाक

CHAMOLI: पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में डाकिया केवल चिट्ठियां पहुंचाने वाला कर्मचारी नहीं होता, बल्कि वह लोगों और सरकारी व्यवस्था के बीच भरोसे की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है। लेकिन चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर पोस्ट ऑफिस से सामने आई घटना ने इसी भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां […]

चुनौती से बैकफुट पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, बोले शंकराचार्य सनातन परंपरा के प्रधानमंत्री हैं, उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा

National Desk:  बागेश्वर धाम सरकार के मामले में शंकराचार्य की एंट्री से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जोशीमठ की दरारें भरने की चुनौती दी थी, जिस पर आचार्य की बयान आया है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि कभी कभी व्यथित होने पर व्यक्ति […]

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: गणेश गोदियाल ने हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर किया पलटवार, किसने लगाई नौटियाल की ड्यूटी

DEHRADUN:  बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में बीकेटीसी कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। समिति के मौजूदा अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आरोप लगाए थे कि उस कर्मचारी की नियुक्ति गणेश गोदियाल के अध्यक्ष रहते हुए की गई थी, जिस पर गोदियाल न भी पलटवार किया है। द्विवेदी ने गोदियाल से कहा […]

हल्द्वानी को सीएम धामी ने  दी करोड़ों की सौगात, हल्द्वानी STP, लीगेसी बेस प्लांट  का शुभारंभ किया, घोषणाओं की झड़ी लगाई

HALDWANI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी है। सीएम ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए […]

एक बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ का पुल, 12 घंटे बाद यातायात शुरू, एप्रोच रोड़ की मरम्मत का काम पूरा

DEHRADUN: देहरादून में नंदा की चौकी के पास बने नए नवेले पुल पर 12 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो गया है। मंगलवार सुबह पुल की एप्रोच रोड़ धंस गई थी, यहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था जिससे पूरे पुल पर खतरा मंडराने लगा था। शाम करीब 7 बजे मरम्मत का काम […]

जोशीमठ की सड़कों पर दरारें, कैसे होगी चारधाम यात्रा, बिजली के खंभे झुकने लगे

JOSHIMATH:  चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच जोशीमठ में भू-धंसाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मारवाड़ी वार्ड के चुनार मोहल्ले में भी खंभे झुकने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। सिंहधार में चट्टान को रोकनेके  लिए लकड़ी के खंभों के जो टेक लगाए थे, वो भी झुकने लगे हैं। झुकते खंभों […]

पीपलकोटी: THDC की टनल में भरा मलबा, 3 श्रमिकों की मौत, 18 का रेस्क्यू

CHAMOLI: चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की टनल में धंसाव के साथ पानी का रिसाव हो गया। जिससे कई मजदूर टनल में फंस गये। मलबे में दबने से अब तक 3 श्रमिकों की मौत की खबर है जबकि 180श्रमिकों को सकुशल […]