उत्तराखंड खबर

3192 Videos

त्यूणी: स्कूल प्रांगण में गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव

TYUNI: राजधानी देहरादून के दूरस्थ इलाकों में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। गत 4 दिसंबर को त्यूणी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलीच में स्कूल में खेलते समय एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी का घेराव किया। मामले की जांच […]

हिमालय के विकास, इकोलॉजी, संस्कृति और संतुलन पर विचारों का मंथन

DEHRADUN: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर देवभूमि विकास संस्थान द्वारा दो दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। दून विश्वविद्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगधाराःविचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस व्याख्यानमाला में हिमालयी क्षेत्रों के विकास, धारण क्षमता, इकोलॉजी, शिक्षा व […]

पौड़ी: धारी गांव में अज्ञात जंगली जानवर ने  बाड़ा तोड़कर 9 बकरियों को बनाया शिकार, पशुपालक को 80 हजार का नुकसान

PAURI: पौड़ी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक है। जंगली जानवर ने मनियारस्यूँ पट्टी के धारी गांव में पशुपालक की 9 बकरियों को मार डाला। इससे पहले पास के ही थनुल गांव में गौशाला की खिड़की तोड़ कर अज्ञात जानवर ने 2 गौवंश को निवाला बना दिया था। जानकारी के मुताबिक ग्राम […]

धूमधाम से मनाया गया 76 वें गणतंत्र दिवस का पर्व, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

DEHRADUN:  गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया। […]

महाकुंभ में अपनी माता को कराया श्रद्धा से स्नान, सोशल मीडिया पर CM की तारीफ

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। सीएम धामी का अपनी माताजी […]

माणा एवलांच हादसे की पहली तस्वीरें,  रेस्क्यू किए 16  श्रमिकों को ITBP कैंप ले जाया गया, 41 की तलाश

CHAMOLI:  चमोली जिले के माणा घस्तोली मार्ग पर हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं जिनमे से 16 का रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए मजदूरों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आईटीबीपी के कैंप ले जाया गया है। शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद रेस्क्यू […]

अग्रवाल के समर्थन में व्यापारियों का डोईवाला बंद, देहरादून ऋषिकेश में बंद बेअसर, प्रेमचंद ने की व्यापारियों से दुकानें खोलने की अपील

DEHRADUN:  कैबिनेट मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे पर अब क्षेत्रवाद की सियासत हावी हो रही है। अग्रवाल के इस्तीफे के विरोध में व्यापारी समुदाय ने डोईवाला में बाजार बंद का ऐलान किया था जिसका मिला जुला असर दिखा। डोईवाला में कुछ दुकानें बंद रही हालांकि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई वाली दुकानें खुली हुई […]

भारत की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का संन्यास, सबसे ज्यादा 320 मैच खेलने के साथ ओलंपिक हैट्रिक का अनोखा रिकॉर्ड

HARIDWAR:  भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार प्लेयर और शानदार ड्रैग फ्लिकर वंदना कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया है। वंदना ने आज ये घोषणा की। हरिद्वार के रोशनाबाद में जन्मी वंदना ने हॉकी में अपने जानदार खेल से भारत को कई अहम मैच जिताए। एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक में वंदना ने भारत […]

शर्मनाक- प्राइमरी स्कूल के टीचर ने युवती से किया दुष्कर्म, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर

CHAKRATA: देहरादून के चकराता क्षेत्र में सरकारी शिक्षक पर युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने बगीचे में मजदूरी करने आई गांव की ही युवती से दुष्कर्म किया है। ये भी आरोप है कि शिक्षक पीड़िता के परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा था, जिसके […]

65 साल के उस्मान ने नाबालिग हिंदू बच्ची से किया दुष्कर्म,  नैनीताल में जमकर हुआ बवाल, तोड़फोड़, आज नैनीताल बंद का ऐलान

NAINITAL: सरोवर नगरी नैनीताल में 65 साल के मुस्लिम बुजुर्ग ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद हिंदू समुदाय में उबाल है। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया और मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की। लोगों ने कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट भी की जिसके […]

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन , सीएम ने किया वीरों को नमन

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग […]

हरियाणा में देहरादून के एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड, कार में बैठे मिले मृतक

DELHI: हरियाणा के पंचकुला में उत्तराखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगते ही स्थानीय थाना पुलिस समेत डीपी हिमाद्री कौशिक भी तुरंत मौके पर पहुंची। बेसुध पड़े सभी सात लोगों को तुरंत सेक्टर 26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को मृत […]