उत्तराखंड खबर

3192 Videos

क्या गढ़वाल लोकसभा सीट से संजीवनी ले पाएगी कांग्रेस! गोदियाल के दम और भाजपा के स्टारडम के बीच कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड में पाचों सीटों पर 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की हो रही है। यहां कांग्रेस के गणेश गोदियाल और भाजपा के अनिल बलूनी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। नामांकन के दौरान जहां अनिल बलूनी ने स्मृति […]

सरे राह डेरा प्रमुख की हत्या से दहला नानकमत्ता, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, एसआईटी करेगी जांच

SITARGANJ:  चुनावी व्यस्तता के बीच ऊधमसिंह नगर में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह नानकमत्ता गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब दो बाइक सवार बदमाशों ने कार सेवा डेरा प्रमुख, नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के […]

उत्तराखंड में पूरी हुई नमांकन की प्रक्रिया, गणेश गोदियाल, अजय भट्ट, वीरेंद्र रावत, प्रदीप टम्टा, प्रकाश जोशी ने भरे नामांकन

RUDRAPUR/PAURI/ALMORA/HARIDWAR:  लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बुधवार को भाजपा के अजय भट्ट, जबकि कांग्रेस के गणेश गोदियाल, वीरेंद्र रावत, प्रदीप टम्टा, व प्रकाश जोशी ने नामांकन कराया। पौड़ी और हरिद्वार सीट पर बसपा प्रत्याशियों ने भि नामांकन कराया। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी गणेश […]

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो अन्य वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 घायल

DEHRADUN:  बुधवार सुबह डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के कुआंवाला में हाइवे पर तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों क दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलट गई जिसकी विपरीत दिशा में आ रहे […]

आशुतोष नेगी ने यूकेडी से भरा पर्चा, अंकिता के माता पिता प्रस्तावक बने

PAURI:  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज का दिन नामांकन से भरा रहा। गढ़वाल लोकसभा सीट पर उत्तराखंड क्रांति दल से प्रत्याशी पत्रकार आशुतोष नेगी ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान अंकिता भंडारी के माता पिता आशुतोष नेगी के प्रस्तावक बने। नामांकन से पहले उत्तराखंड क्रांति दल के सैकड़ों कार्यकर्ता, महिलाएं पौड़ी […]

स्मृति इरानी बोली, हिंदुओं को आतंकवादी मानने वाली कांग्रेस को वोट न दें, अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट

PAURI: लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की रैलियों से सियासी माहौल गरमाने लगा है। पौड़ी में आज गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी भी शामिल हुई। इस दौरान स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा। बलूनी के […]

अनिल बलूनी, राज्यलक्ष्मी शाह ने भरा पर्चा, त्रिवेंद्र ने कराया भौतिक नामांकन, जोत सिंह गुनसोला के नामांकन में कांग्रेस ने दिखाई ताकत

PAURI/DEHRADUN: होली की छुट्टी बीतने का बाद लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अलग अलग सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन में जहां एक ओर शक्ति प्रदर्शन किया गया वहीं स्चार प्रचारकों की रैली ने चुनाव में जोश भर दिया। मंगलवार को गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी के अनिल बलूनी ने नामांकन […]

कहीं रंगों की मस्ती कहीं चुनावी रंग, होली उत्सव में डूबा उत्तराखंड, इस मंदिर में भस्म से खेली गई होली

DEHRADUN:  रंगों के पर्व होली की उत्तराखंड में खुमारी छाई है। आज सुबह से ही प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में पूजा अर्चना के साथ होलिका दहनकी तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान लोग रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भस्म से होली […]

धामी सरकार के 2 साल: लचर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, इन 5 बडे़ फैसलों से सीएम ने खींची बड़ी लकीर

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दोसा पूरे कर लिए हैं। 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद 23 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री धामी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले 24 महीनों में धामी सरकार ने यूसीसी, नकल विरोधी कानून, जैसे कई ऐतिहासिक कानून बनाए, राज्य के […]

चमोली में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत

CHAMOLI:  चमोली जिले में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कांडेई- बैरासकुण्ड मोटर मार्ग पर माणखी के पास एक ऑल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। नंदप्रयाग के थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात को नंदप्रयाग- घाट के […]

निर्दलीय बॉबी पंवार ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों का उमड़ा हुजूम

DEHRADUN: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शुक्रवार को देहरादून कचहरी में टिहरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बॉबी की नामांकन रैली में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। जौनसार बावर से लेकर गढ़वाल से बडी तादात में लोग ढोल दमाऊ, रणसिंगा लेकर रैली मे शामिल हुए। […]

उत्तराखंड में पहली बार, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फाइल किया ई-नॉमिनेशन, अल्मोड़ा में अजय टम्टा के नामांकन के बाद सीएम की विशाल रैली

HARIDWAR: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नया इतिहास रचा है। त्रिवेंद्र ने पहली बार ई- नॉमिनेशन फाइल किया है। चुनाव आयोग ने इस बार ई- नामांकन की सुविधा दी है, जिससे नामांकन रैलियों में अनावश्यक भीड़ और जनका को […]