रुद्रप्रयाग326 Videos

नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा,  बाल बाल टला बड़ा हादसा

RUDRAPRAYAG:  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढह गया। गनीमत रही कि यहां लोग काम नहीं कर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर स्पान का सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। अब ब्रिज का […]

सीएम के निर्देश पर तेजी से बहाल हो रही कनेक्टिविटी, 4 दिन में खोली गई 307 सड़कें

DEHRADUN: मानसून के कारण प्रदेश में बंद पड़े मार्गों को त्वरित रूप से खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों का धरातल पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसीका नतीजा है कि मात्र चार दिन में ही 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 174 सड़कें […]

नगर निकायों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, जानिए कौन कौन सा निगम किसके लिए आरक्षित

DEHRADUN:  उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों से संबंधित इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। शासन ने नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी हो गई है। 11 नगर निगमों में से अब दो नगर निगमों हरिद्वार और हल्द्वानी में ओबीसी श्रेणी के मेयर होंगे। इसके साथ ही 45 नगर पालिकाओं में से 13 […]

टीवी पर पहली बार, पहाड़ की तकदीर बदलने वाले महत्वाकांक्षी रेलवे प्रोजेक्ट की ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग, देवभूमि डायलॉग पर

DEHRADUN: टीवी इतिहास में पहली बार देवभूमि डायलॉग पहुंचा ग्राउंड जीरो पर। एक ऐसे प्रोजेक्ट की कवरेज के लिए, जो सामाजिक, आर्थिक और सामरिक दृष्टि से भारत का सबसे अहम प्रोजेक्ट है। ये प्रोजेक्ट पहाड़ की नई उम्मीद बनेगा, रिवर्स पलायन को बढ़ावा देगा। आर्थिक तरक्की के द्वार खोलेगा और चारधाम यात्रा को सुलभ और […]

पंचायत चुनाव: बारिश के बीच वोटरों में जबरदस्त उत्साह, दोपहर 12 बजे तक 32% मतदान, 106 साल की दादी ने डाला वोट

DEHRADUN:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में सुबह बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में वोटिंग के लिए लोगों का उमड़ना शुरू हो गया। कुल 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभाले हुए हैं। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर 12 बजे तक […]

रुद्रप्रयाग: चंद्रापुरी में होटल व दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

RUDRAPRAYAG: केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी से लगभग 3–4 किमी दूर गबनीगांव में देर रात करीब 1.30 बजे अचानक एक दुकान और होटल में भीषण आग  लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस रुद्रप्रयाग और थाना अगस्त्यमुनि की टीमें तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं., सोमवार सुबह तक […]

चारधामों में VIP दर्शन पर रोक, केदारनाथ धाम में व्यवस्था बनाने के लिए आईटीबीपी के जवान तैनात

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और स्वास्थ्य कारणों से यात्रियों की मौत पर सरकार सकते में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों में वीआईपी और वीवीआईपी दर्शनों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। (No VIP Darshan In Kedarnath, ITBP personal deployed to crowd management) इसके बाद प्रशासन ने बैरिकेडिंग […]

रेलवे की टनल में स्थानीय मजदूर की मौत से गुस्साए लोग,  आक्रोशित लोगों ने किया बदरीनाथ हाइवे जाम

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग जिले में रेलवे की बाइपास टनल निर्माण कार्य में लगे एक स्थानीय मजदूर की गिरने मौत हो गई। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान कंपनी द्वारा मजदूरों को सेफ्टी किट नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने टनलकंपनी का घेराव किया और बदरीनाथ हाइवे पर जाम […]

मौसम का रौद्र रूप जारी, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइ नंबर, लैंसडौन जा रहे पर्यटकों की कार बही 1 की मौत, 2 लापता

DEHRADUN: मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण मौसम के रेड अलर्ट का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में जगह जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हो गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाइवे भी मलबा आने केकारण बंद हैं। वहीं लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार खोह नदी में गिर गई […]

मूल निवास 1950, सख्त भू कानून की मांग को लेकर नदियों में बहाई गई स्थाई निवास की प्रतियां, बागेश्वर से उत्तरकाशी तक उठी आवाज

BAGESHWAR/UTTARKASHI: उत्तराखंड में उत्तरैणी मकरैणीं पर्व की धूम के बीच सोमवार को अलग दृश्य देखने को मिला। बागेश्वर से लेकर रुद्रप्रयाग तक और सरयू से लेकर यमुना तक मूल निवास वर्ष 1950 करने और सख्त भू कानून की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। उत्तरकाशी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों […]

अपने राज्यों से लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा पर न आने दें, अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को उत्तराखंड ने फिर लिखा पत्र

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। पहले 11 दिन में ही 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चार धामों के दर्शन कर चुके हैं। अनियंत्रित बढ़ती भीड़ तमाम प्रयासों के बाद भी काबू नहीं हो रही है। कई जगह फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले मिल रहे हैं। अब मुख्य सचिव राधा रतूडी […]

केदारनाथ मार्ग पर आपदा के हालात में कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा स्थगित

DEHRADUN/RUDRAPRAYAG: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से अवरुद्ध होने औऱकई यात्रियों के फंसे होने के चलते कांग्रेस ने अपनी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है। कांग्रेस के मुताबिक अभी सोनप्रयाग से आगे जाने के लिए हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए यात्रा फिलहाल कोर दी गई है। हालात सुधरने […]