देहरादून1938 Videos

बदरीनाथ-केदारनाथ की चोटियों पर पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बारिश का रेड अलर्ट, चंपावत में नेशनल हाइवे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग ने देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रुक रुक कर सभी जगह बारिश हो रही है। केदार नाथ धाम औऱ बदरीनाथ धाम में बारिश के साथ साथ ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है जिससे दोनों धामों […]

सीएम धामी के PWD सचिव को निर्देश, बरसात खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाए

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश […]

केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग में भूस्खलन में दबे श्रद्धालु, 5 की मौत , 3 घायल

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर सोमवार रात अचानक हुए भूस्खलन से 8 यात्री मलबे में दब गए। रेस्क्यू एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। एक शव सोमवार रात ही बरामद कर लिया गया था, जबकि मंगलवार सुबह भी चार अन्य शव बरामद किए हैं। इस तरह अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत हो […]

बेरोजगार हो जाएं तैयार, 4400 पदों पर नौकरी की बहार, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

DEHRADUN: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 11 विभागों में खाली पड़े समूह “ग” के 4405 पदों पर सितंबर महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीएम धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा […]

आम आदमी की तरह लाइन में लगकर बनाया पर्चा, डीएम ने एक एक कर जिला अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को भनक तक नहीं

NoDehradun :अपनी सादगी के लिए मशहूर देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को कोरोनेशन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाया। सामान्य व्यक्ति की तरह हर विभाग में गए और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बंसल आधा घंटे तक निरीक्षण […]

राज्यपाल ने 19 शिक्षकों को प्रदान किए राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार

DEHRADUN:  शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह […]

बड़े स्तर पर IAS अफसरों का तबादला, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के डीएम बदले गए, दीपक रावत का कद बढ़ा

DEHRADUN: बुधवार देर रात उत्तराखंड प्रशासन में व्यापक फेरबदल देखा गया। शासन ने 32 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री के सचिवों से लेकर जिलों के डीएम तक अधर उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों का बोझ कम किया गया है तो कुछ का रुतबा बढ़ाया गया है। प्रमुख […]

सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून […]

मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

DEHRADUN:  उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जोशी के खिलाफ सरकार से फैसला लेने को कहा है। जोशी पर मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तारीख तय की है। विजिलेंस कोर्ट को मामले में […]

प्रदेशभर में 100 से ज्यादा शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग की छापेमारी, शिकायतें सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई

DEHRADUN: ऋषिकेश मे शराब माफियाओं की सक्रियता के बीच  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शराब माफियाओं और शऱाब के ठेकों पर सख्ती से निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को  प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। […]

नंदानगर में हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव व्याप्त, प्रशासन ने धारा 163 लगाई, लोगों के समूह में जुटने पर पाबंदी

CHAMOLI: चमोली जिले के नंदानगर में एक मुस्लिम नाई द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद लोगों का प्रदर्शन जारी है। इसे देखते हुए एसडीएम ने इलाके में धारा 163 लगा दी है। इस दौरान बाजार पूर्ण रूप से बंद रख जाएगा और लोगों […]

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला शराब माफिया गिरफ्तार, सुनील गंजा पर गंभीर धारांओं में केस दर्ज

RISHIKESH:  रविवार को ऋषिकेश के स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शराब माफिया सुनील उर्फ गंजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुनील गंजा हिस्ट्रीशटर बदमाश है। पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश में शराब माफियाओं से जुड़े लिकं को तलाशा जा रहा है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई […]