नैनीताल364 Videos

पहाड़ के युवा का कमाल , घोड़ा लाइब्रेरी की अनोखी मुहिम से दूरस्थ गावों में पहुंचा रहे किताबें  

NAINITAL: उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में आज भी बच्चे और महिलाएं शिक्षा से दूर हैं, कारण है सुविधाओं का न होना और लाइब्रेरी की कमी। बरसात के समय जब रास्ते तबाह हो जाते हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। लेकिन इस सबके बीच पहाड़ के कुछ जुनूनी युवा हैं, […]

प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब  में डेंगू की जांच के लिए दरें तय, इतने में होगा टेस्ट

DEHRADUN: उत्तराखण्ड में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए डेंगू जांच की दरें तय कर दी हैं। अब निजी अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट कराने के लिए तय सीमा से अधिक शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा। उत्तराखण्ड राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की […]

14 बालिकाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार,  35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित 

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 बालिकाओं व महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा 35 महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई मुख्यमंत्री धामी ने पुरस्कार विजेताओं को […]

देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, उत्तराखंड के ये 3 स्टेशन भी शामिल

Dehradun: उत्तराखण्ड के हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में […]

अचानक उफनाते नाले में पलट गई 35 यात्रियों से भरी बस, JCB से किया गया रेस्क्यू

Ramnagar: बरसात के मौसम में रामनगर का धनगढ़ी नाला रौद्र रूप धारण कर लेता है। इस नाले को लेकर खूब सियासत होती है, चुनावी वादे होते हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं। कई बार यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए काल बन जाता है। रविवार को भी यहां का एक खौफनाक वीडियो सामने […]

हरमिंदर बवेजा के घोटालों की होगी SIT जांच , क्या CBI जांच से सरकार बवेजा को बचा रही है?

DEHRADUN: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित पूर्व उद्यान निदेशक डॉ हरमिंदर बवेजा मामले में नया मोड़ आ गया है। धामी सरकार ने बवेजा को राहत देते हुए घोटालों की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। हाईकोर्ट में बवेजा के केस में सीबीआई ने कहा है कि प्रथम दृष्ट्या हमें लगता है कि बवेजा […]

एक तरफ कॉर्बेट में International Tiger Day का जश्न दूसरी तरफ कॉर्बेट में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

RAMNAGAR: एक तरफ बाघों को बचाने के लिए दुनियाभर में आज ‘इंटरनेशनल टाइगर डे’ (International Tiger Day)  मनाया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड में बाघों का घऱ माने जाने वाले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की मौत से हड़कंप है। बाघिन का शव ढेला रेंज में सावल्दे पुल के नीचे मिला है जिससे वन […]

जंगल में मिला 500 व 1000 के पुराने नोटों का ढेर, कुछ पेड़ों पर लटके, कुछ जमीन पर बिखरे मिले

NAINITAL: नैनीताल के जंगल में कुत्ता घोजने गए लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें वहां पुराने 500 और 1000 के नोटों का ढेर दिखा। ये नोट 2016 में नोटबंदी के बाद बंद कर दिए गए थे। इससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मानें तो कोई शख्स पकड़े […]

कॉर्बेट में महिला जिप्सी चालकों से धोखा!  ट्रेनिंग के 2 साल बाद भी नहीं मिले सफारी वाहन, रोजगार के लिए भटक रही महिलाएं

RAMNAGAR: महिलाओं के हक के लिए सरकारें कितनी संजीदा हैं, इसकी एक बानगी कॉर्बेट में सफारी चलाने के लिए ट्रेंड की गई महिलाओं के साथ हुए धोखे से जानिए। पर्यटन विभाग के बड़े बड़े दावों के तहत कॉर्बेट में टाइगर सफारी के लिए महिला जिप्सी चालकों की नियुक्ति होनी थी। इसके लिए 25 महिलाओं को […]

प्रेमी को सांप से डसवाकर मारने वाली कातिल डॉली गिरफ्तार, दूसरा प्रेमी भी चढ़ा हत्थे

HALDWANI: हल्द्वानी के होटल में कारोबारी अंकित चौहान की सांप से डसवाकर हत्या करने के आरोप में मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली और दीपू कांडपाल को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आईजी नीलेश आनंद ने बताया कि अभी हत्याकांड के आरोपी नौकरानी और नौकर फरार हैं। वहीं, इस मामले में सपेरे को […]

उत्तराखंड बारिश से त्रस्त, CM मोर्चे पर, मंत्री मस्त, सीएम का आदेश, जिलों में प्रवास करें प्रभारी मंत्री

DEHRADUN: भारी बरसात के कारण उत्तराखंड बेहाल है। पहाड़ों पर भूस्खलन और नदियों में उफान से सैकड़ों सड़कें बंद हैं, तो मैदान में बाढ़ से हाहाकार है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद मोर्चे पर जा रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार में और कोई है ही नहीं। शायद सीएम धामी को भी ऐसा ही […]

14, 15 जुलाई को सभी जिलों में स्कूल बंद रहेंगे,आपदा प्रबंधन विभाग का निर्देश, 4 दिन की छुट्टी

DEHRADUN : उत्तराखंड में मानसून अदले दो दिन कहर बनकर टूट सकता है। मौसम विभाग ने 14 औऱ 15 जुलाई को राज्य के अधिकतरहिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को […]