राजनीति

2512 Videos

हरिद्वार भूमि घोटाले में CM का सख्त एक्शन, नगर आयुक्त को बर्खास्त करने, पूर्व डीएम को मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

DEHRADUN: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी […]

सिंगटाली पुल के शिलापट से सांसद बलूनी का नाम गायब,  भाजपा में सियासी हलचल, पूर्व सीएम ने उठाए सवाल

PAURI GARHWAL: कई साल तक सरकारी फाइलों में झूलता रहा बहुचर्चित सिंगटाली पुल शिलान्यास के बाद फिर एक बार चर्चा में है। इस बार शिलान्यास के शिलापट से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम गायब होने को लेकर सियासी चर्चाएं हैं। शिलापट में सीएम धामी, यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट औऱ सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के […]

उपनलकर्मियों को धामी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, एक क्लिक में जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  सचिवालय में आज धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।  कैबिनेट बैठक के शुरुआत में शोक प्रस्ताव पास किया गया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी. खंडूड़ी और मशहूर शूटर और पद्मश्री अवॉर्डी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट के बड़े फैसले भ्रूण प्रत्यारोपण […]

केदारनाथ धाम को कचरा मुक्त करने की अनोखी मुहिम #CarryMeBack, मंदिर से वापस जाओ, दो किलो कचरा ले जाओ

KEDARNATH: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पूरे शवाब पर है। केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। और इसी के साथ बढ़ रही है एक गंभीर चुनौती…कचरे की। वो कचरा जो लाखों यात्री अपने साथ प्लास्टिक की बोतलें, पैकेज्ड फूड के रैपर, डिस्पोजेबल कप के रूप में लेकर पहाड़ों तक […]

कर्णप्रयाग: सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से किया हमला, एक की हालत गंभीर

CHAMOLI: चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की बदतमीजी और हंगामे का सिलसिल जारी है। कर्णप्रर्याग में मंगलवार सुबह सिख श्रद्धालुओं की स्थानीय लोगों के साथ झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने स्थानीय लोगों पर धारदार तलवारों से से हमला कर दिया। […]

पौड़ी का कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय महोत्सव, मुख्यमंत्री ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की योजनाओं की सौगात

PAURI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी में आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण […]

अंकिता भंडारी केस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को 14 दिन की जेल, VIP के नाम वाले ऑडियो हुए थे वायरल

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो वायरल केस में ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 14 दिन की जेल में भेजा गया है। सुरेश राठौर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया, जिसके बाद सुरेश राठौर को 14 दिन […]

मुख्यमंत्री धामी ने मां के साथ की खेत की जुताई, गोबर की खाद डालकर दिया ऑर्गैनिक खेती का संदेश

KHATIMA: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।  एक आम […]

बैरागीवाला में तनाव बरकरार, हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर की आगजनी, प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर

DEHRADUN: देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या के बाद तनाव व्याप्त है। पानी के झगड़े को लेकर हिंसक झड़प में बजरंग दल और भाजपा से जुड़े विनोद कश्यप की निर्मम हत्या के बाद बवाल जारी है। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर पर आगजनी कर दी, जिसके बाद […]

बैरागीवाला में हथौड़े से वार कर हिंदू युवक की हत्या, तीन लोग घायल

DEHRDAUN: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद पर मुस्लिम पक्ष के आरोपियों ने हिंदू के घर में घुसकर हथोड़े से सिर पर कई वार किये जिससे युवक की मौत होबगई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतक भाजपा ओबीसी मोर्चा […]

नाराज अरविंद पांडे को मनाने उनके घर पहुंचे सीएम धामी, साथ में की बोटिंग, गदरपुर की सियासत में नया ट्विस्ट

GADARPUR:  ऊधम सिंह नगर जिले की गदरपुर विधानसबा सीट पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है। विधायक अरविंद पांडे के तेवरों और अफनी ही सरकार पर आरोपों के बीच इस मामले में एक नया ट्विस्ट देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अचानक गदरपुर में अऱविंद पांडे के घऱ पहुंचे। दोनों के बीच बंद […]

प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं ऐतिहासिक नेतृत्व हेतु चारधाम सहित प्रमुख मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

DEHRADUN:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर देवभूमि उत्तराखण्ड के चारों धाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों सहित विश्व प्रसिद्ध मां शक्ति मंदिर तथा काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में […]