राजनीति

2413 Videos

UFDC के सीईओ बंशीधर तिवारी से अभिनेता परेश रावल ने की मुलाकात, फिल्मकारों को मिल रही रियायतों को सराहा

DEHRADUN:  देहरादून मसूरी रोड पर अनंत नारायण महादेवन निर्देशित आगामी बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस”  की शूटिंग चल रही है। जिसमें अभिनेता परेश रावल की मुख्य भूमिका है। इस दौरान सेट पर पहुंचे सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी से परेश रावल ने मुलाकात की। फ्लाइंग स्टोंस फ़िल्म के बैनर टेल […]

रिटायर्ड टीचर को घर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ठगे 2 लाख 57 हजार रुपए, पति पत्नी गिरफ्तार

KHATIMA:  पैसे के लालच में इंसान इतना अंधा हो चुका है कि कुछ भी करने को तैयार है। ऊधसिंह नगर के खटीमा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर पति औऱ उसकी आरटीआई एक्टिविस्ट पत्नी ने रिटायर्ड टीचर को हनी ट्रैप में फंसाया। धोखे से अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करके […]

गैरसैंण में सीएम धामी ने की मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से मुलाकात, विकास कार्यों का लिया जायजा

GAIRSAIN: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पिछले दो दिनों में चहल पहल देखी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वहां पलायन आयोग की बैठक ली, भू कानून पर बैठक ली महिला उद्यमियों और स्वरोजगारियों से संवाद किया। रात्रि विश्राम के दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। गुरुवार को सुबह […]

पहाड़ में मिलने लगा हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ, उत्तरकाशी से गर्भवती महिला को चंद मिनटों में एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया

RISHIKESH: ऋषिकेश एम्स में शुरू की गई हेली एंबुलेसं सेवा का लाभ पहाड़ के लोगों को मिलने लगा है। रववार को आपात स्थिति में उत्तरकाशी से एक गर्भवती महिला को हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स लाया गया और उसका त्वरित उपचार शुरू हो सका। 29 अक्टूबर को पीएम मोदी ने एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस […]

पिथौरागढ़ : तवाघाट में भीषण भूस्खलन से 50 मीटर हाइवे ध्वस्त, 60 गांवों का संपर्क कटा

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले में शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन […]

पहाड़ के गावों को गोद लेने में प्रवासी उत्तराखंडियों की दिलचस्पी, क्या बदल सकेगी ग्रामीण उत्तराखंड की तस्वीर

DEHRADUN:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील पर प्रवासी उत्तराखंडी पहाड़ के कई गावों को गोद ले रहे हैं। इनमें  होटल व्यवसायी से लेकर कला जगत औऱ बिजनेस जगत की हस्तियां शामिल हैं। सीएम धामी ने प्रवासियों से अपने गांवों को अपनाने की अपील की थी, जिसे प्रवासियों ने दिल से स्वीकार किया। मुख्य सचिव […]

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को मिला पहला गोल्ड मेडल, सिद्धि बडोनी ने कलारीपयट्टू में जीता सिल्वर मेडल

DEHRADUN: 38वें राष्ट्रीय खेल जैसे जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं, उत्तराखंड के एथलीट भी दमखम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ। वुशु प्रतियोगिता में अचोम तपस ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वुशु में ही उत्तराखंड के विशम कश्यप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं बुधवार […]

बड़ी खबर: विधानसभा में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच धामी कैबिनेट ने दी भू कानून को मंजूरी

DEHRADUN:  उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र की अवधि बढ़ाने और सख्त भू कानून लागू करने की मांग को लेकर विपक्ष का सदन में प्रदर्शन किया है। इस बीच धामी कैबिनेट ने सख्त भू कानून को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, प्रदेश […]

सीएम के आते ही सचिवालय कर्मचारी पर आया देवता, मच गया हड़कंप, कहा मुख्यमंत्री पर संकट आने वाला है

DEHRADUN:  सोमवार को उत्तराखंड सचिवालय में अचानक ह़डकंप मच गया जब मुख्यमंत्री के सचिवालय में आते ही एक कर्मचारी पर देवता चढ़ गया। कर्मचारी सरकार पर संकट की बात कहते सुनाई दिया। इस घटना से सचिवालय कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे ही सचिवालय पहुंचे, वहां […]

यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ बुरी तरह मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

KASHIPUR:  अभी अभी खबर आ रही है कि यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ काशीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई है। बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं, चेहरे पर भी सूजन दिख रही है। हमलावर कौंन हैं अभी इसका पता नहीं लग सका है। बता दें कि रामनगर का युवा […]

उच्च शिक्षा के अस्थायी प्राध्यापकों पर रोजी रोटी का संकट , निदेशक को सौंपा ज्ञापन

HALDWANI: एक तरफ उत्तराखंड सरकार दावे कर रही है कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित शिक्षकों की हरसंभव तैनाती के प्रयास हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उच्च शिक्षा विभाग में प्रभावित हुए सैकड़ों अस्थाई शिक्षकों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। सुरक्षित भविष्य और अतिशीघ्र समायोजन की मांग को लेकर उच्च शिक्षा के […]

भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम, भारत के हमले से पाकिस्तान को पहुंचा बड़ा नुकसान, भारत ने खोली पाक के झूठ की पोल

DEHRADUN:  भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। लेकिन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारत के तगड़े प्रहार से पाकिस्तान ने हाथ खड़े कर दिए। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर भारतीय पक्ष से बात करते हुए सीजफायर की गुजारिश की जिसे भारत ने भी मान […]