राजनीति

2458 Videos

गंगा किनारे मना रहे थे बर्थ डे पार्टी, 3 किशोर गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

RISHIKESH: गंगा किनारे जन्मदिन की पार्टी मनाना 3 किशोरों को भारी पड़ गया। शनिवार को तपोवन में नीम बीच के पास तीन किशोर गंगा में डूब गए। ऋषिकेश से 8 दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने तपोवन आए थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। (3 teens celebrating birthday swept away in ganga river in tapovan) […]

पेपर लीक घोटाले का सफेदपोश आरोपी STF की गिरफ्त में आया, थाईलैंड से लौटकर हिमाचल भागने की फिराक में था

Uttarkashi: VPDO पेपर लीक मामले में इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। STF ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को इस केस में गिरफ्तार किया है। हाकम सिंह पर पहले भी फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले में आरोप लग चुके हैं। VPDO भर्ती घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद हाकम सिंह थाईलैंड भाग […]

UKSSC में बरती लापरवाही, आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी सस्पेंड

Dehradun: UKsssc पेपर लीक मामलेमें बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को सस्पेंड कर दिया है। (govt suspends former uksssc secretary santosh badoni) भर्ती घोटाले में संतोष बडोनी की तरफ से घोर लापरवाही के आरोप में उन्हें निलबिंत किया गया है। गुरुवार देर रात प्रभारी […]

CM धामी का दिल्ली दौरा: जल्द हो सकता है कैबिनेट में फेरबदल, विवादित मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

POLITICAL DESK:  सीएम पुष्कर धामी के दिल्ली दौरे से सियासत में फिर हलचल है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट का जल्द विस्तार हगो सकता है। एक तरफ खाली पड़ी सीटें भरी जा सकती हैं तो दूसरी तरफ दागी मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। बीजेपी आलाकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों […]

पुलिस करती रही गिरफ्तारी का इंतजार, वकीलों की फौज लेकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा बॉबी कटारिया, जमानत भी मिली

DEHRADUN: सड़क पर बैठकर शराब पीने के केस में लंबे इंतजार के बाद यू ट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून की एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को चकमा देते हुए बॉबी कटारिया ने कोर्ट से जमानत भी ले ली। पुलिस ने बॉबी के खिलाफ वारंट जारी किया था, उसकी गिरफ्तारी का इंतजार था, लेकिन […]

गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारी, वापस मिल सकता है 132 साल पुराना नाम

Devbhoomi Dialogue Desk: सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट का मुख्यालय और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लैंसडौन का नाम बदलने की तैयारी है। रक्षा मंत्रालय ने इस हेतु प्रस्ताव मांगा है।132 साल पहले ब्रिटिश शासन के दौरान हिल स्टेशन लैंसडौन का ये नाम रखा गया था। खबरों के मुताबिक, लैंसडौन का नया नाम कालौंडांडा हो सकता है। […]

 बाल दिवस मना कर लौट रहे थे बच्चे, बस की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, एक छात्रा और स्टाफ की मौत, दर्जनों घायल

Sitarganj: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बाल दिवस मनाने गए स्कूली बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया।  चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आई स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस सड़क पर ही पलट गई जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक बच्ची और स्टाफ […]

UKSSSC पेपर लीक मामले में 43वीं गिरफ्तारी, अब पशुधन प्रसार अधिकारी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Dehradun:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने बड़े दिनों बाद एक और गिरफ्तारी की है। मामले में मास्टरमाइंड माने जाने वाले केंद्रपाल के सहयोगी मनोज कुमार चौहान को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनोज सहारनपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ […]

गजब हाल हैं सिस्टम के, सरकार के बनाए कोविड अस्पताल को कैंट बोर्ड ने प्राइवेट फर्म को किराए पर बेचा

DEHRADUN : उत्तराखंड में सिस्टम का गजब का खेल चल रहा है। सिस्टम का खेल न तो मंत्रियों को पता चल पा रहा न विधायकों को। और खामियाजा भुगत रही है तो बस जनता। देहरादून के छावनी क्षेत्र में कोविड काल में 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। लेकिन कोविड का डर खत्म […]

धामी कैबिनेट के फैसले: जोशीमठ भू धंसाव प्रभावितों का बिजली पानी का बिल माफ, लोन में भी राहत, सख्त नकल विरोधी सख्त कानून बनेगा

DEHRADUN:  भूधंसाव से संकट में घिरे जोशीमठ को बचाने के लिए धामी कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। कैबिनेट ने भू धंसाव से प्रभावित लोगों का लोन एक साल तक माफ करने, बिजली पानी के बिल 6 माह तक माफ करने औऱ प्रभावितों के लिए किराया राशि को 4 हजार से बढ़ाकर 5000 करने का […]

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बनाया मास्टर प्लान, ग्रामीण , पहाड़ी क्षेत्रों को मिलेगी राहत

DEHRADUN:  उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी के कारण खासतौर से पहाड़ी क्षेत्रों में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए […]

आज भी नहीं हुई बॉबी पंवार की जमानत , युवाओं को 6 दिन से है बॉबी की बेल का इंतजार

DEHRADUN:  9 फरवरी को गांधी पार्क में लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बाद गिरफ्तार बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को फिर टल गई। अभियोजन ने पत्थरबाजी में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा था। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने अभियोजन को एक दिन […]