पेपर लीक घोटाले का सफेदपोश आरोपी STF की गिरफ्त में आया, थाईलैंड से लौटकर हिमाचल भागने की फिराक में था

Share this news

Uttarkashi: VPDO पेपर लीक मामले में इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। STF ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को इस केस में गिरफ्तार किया है। हाकम सिंह पर पहले भी फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले में आरोप लग चुके हैं। VPDO भर्ती घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद हाकम सिंह थाईलैंड भाग गया था।

बताया जा रहा है कि हाकम सिंह 9 अगस्त को थाईलैंड से लौट गया था। वह STF को चकमा देकर एयरपोर्ट से ही मोरी भाग गया था। यहां नैटवाड़ में छिपकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह यहां से हिमाचल भागने की फिराक में था। लेकिन जिस वक्त पंजाब नम्बर की कार से हिमाचल जा रहा था, एसटीएफ ने मोरी क्षेत्र के आराकोट बैरियर से गिरफ्तार कर लिया।

VPDO परीक्षा में मोरी क्षेत्र से कई लोगों का चयन हुआ है। STF इसी आधार पर जांच आगे बढ़ा रही थी। माना जा रहा है कि हाकम सिंह ने बड़े पैमाने पर लीक हुआ पेपर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया होगा। हाकम सिंह पर फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले में शामिल होने आए भी आरोप लग चुके हैं।

इस तरह VPDO भर्ती घोटाले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

(Visited 1,794 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In