देश-विदेश

2443 Videos

चमोली के बिरही में दिल दहलाने वाला हादसा, शादी से लौट रहे युवाओं की बाइक कार से टकराई, दो की मौत

CHAMOLI: चमोली जनपद में बदरीनाथ हाइवे पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज़ रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवा शादी समारोह से घर लौट रहे थे। जानकारी के […]

चमोली के युवक को पंजाब में बंधुआ मजदूर बनाने का मामला, सांसद बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से की बात

CHAMOLI: पंजाब में चमोली के एक युवक को बंधुआ मजदूर बनाने का मामला सामने आया है। सोशळ मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक खुद का नाम राजेश बता रहा है। गढ़वाल संसाद अनिल बलूनी ने मामले का संज्ञान लेकर पंजाब के राज्यपाल से इस संबंध में बात की है। जिसके बाद […]

चमोली में घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने किया हमला, पति की मौत,  पत्नी एम्स रेफर

CHAMOLI:  उत्तराखंड में जंगली जानवरों के आतंक से निर्दोष लोगों की मौत का दुखद सिलसिला जारी है। चमोली के ज्योर्तिमठ प्रखंड में भालू का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। यहां डुमुक गांव में पशुओं के लिए घास लेने गए दंपत्ति पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई […]

चमोली में दुखद हादसा, शादी से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

CHAMOLI: चमोली जिले की निजमुला घाटी में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिर गया जिससे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भारी बारिश के कारण घटना की सूचना देर से मिली, बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन 5 […]

चमोली में भारी बारिश से हाहाकार, बादल फटने से कई घरों को नुकसान, मलबे में दबे वाहन

Chamoli: भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में हाहाकार मचा है। चमोली जिले में कई जगह बादल फटने से भीषण आपदा जैसे हालात हैं। सोल घाटी-थराली क्षेत्र में बादल फटने के बाद प्राणमति नदी और पिंडर नदी उफान पर हैं। यहां कुछ घरों के साथ पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। उधर पीपलकोटी मायापुर में बादल […]

चमोली में भालू के हमले में तीन युवक घायल, पौड़ी में घास लेने गई महिला को भालू ने किया लहूलुहान

CHAMOLI/PAURI:  उत्तराखंड में इंसानों पर वन्य जीवों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में चमोली जिले के अंतर्गत आने वाले नंदानगर के लाखी गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे तीन लोगों पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया । जिससे तीनों लोग घायल हो गए हैं। तीनों […]

चमोली में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत

CHAMOLI:  चमोली जिले में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कांडेई- बैरासकुण्ड मोटर मार्ग पर माणखी के पास एक ऑल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। नंदप्रयाग के थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात को नंदप्रयाग- घाट के […]

चमोली में समुदाय विशेष के लोगों को 31 दिसंबर तक इलाका खाली करने की चेतावनी, ओवैसी ने कहा मुसलमान अछूत बनाए जा रहे

CHAMOLI: चमोली के अलग अलग हिस्सों में पिछले दिनों हिंदू व्यापारी से मारपीट और नाबालिग लड़की के योन शोषण का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। पिछले दिनों हिंदू संगठनों ने इस पर व्यापक प्रदर्शन किया था। यहां तक कि खानसर माईथान के व्यापारियों ने बैठक करके ये प्रस्ताव पारित किया कि इलाके में […]

चमोली में सैनिकों के गांव सवाड़ पहुंचे सीएम धामी, ग्वालदम देवाल क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं

CHAMOLI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सैनिकों के गांव सवाड़, चमोली पहुँचे, जहाँ क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहभागिताओं के बीच मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों और घोषणाओं को साझा किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने […]

चमोली में स्कूली बच्चों पर भालू का आतंक जारी, गोपेश्वर में स्कूल जा रहीं छात्राओं के पीछे दौड़ा भालू, एक बेहोश

CHAMOLI: रोज वही कहानी…स्कूल जाते बच्चे, भालू का आतंक और आंखों में पसरता खौफ। चमोली जिले के स्कूलों में बच्चों पर भालू के हमले की 4 दिन में ये तीसरी घटना है। मंगलावर को गोपेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप स्कूल जा रही छात्राओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना में […]

चमोली में हैरान करने वाला मामला, विधवा महिला ने दिया नवजात को जन्म, शिशु को गोबर के ढेर मे दबाकर मार डाला 

CHAMOLI: चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला पर आरोप है कि उसने प्रसव के बाद नवजात बच्चे को गोबर के ढेर में दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। […]

चमोली हादसा: STP चलाने वाली कंपनी पर FIR दर्ज, लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता सस्पेंड

CHAMOLI: चमोली में करंट हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। गुरुवार को चमोली में एक साथ 11 चिताएं जलीं तो हर किसी की आखें नम हो उठी। उधर प्रशासन ने एसटीपी चलाने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। इस हादसे में लापरवाही बरतने के आरोप में अपर सहायक अभियंता […]