देश-विदेश

2442 Videos

बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ समाप्त हुई चारधाम यात्रा, इस बार 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए

Chamoli: भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए। इसी के साथ वर्ष 2024 की चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन भी हो गया। कपाट बंद होने पर पूरा परिसर सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और जय […]

आपदा ने ली चारधाम यात्रा की कड़ी परीक्षा, बेहतर प्रबंधन से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Dehradun: रविवार रात बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा- 2024, सम्पन्न हो गई है। इस साल यात्रा काल पिछली बार के मुकाबले कम समय का रहा, बावजूद इसके चारों धामों में तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। इस वर्ष चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए। इस बार […]

पीओके में चैंपियंस ट्रॉफी के टूर का पाकिस्तान का सपना चकनाचूर, आईसीसी ने लगाई ट्रॉफी टूर पर रोक

Sports Desk: पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर संकट के बादल गहरा रहे हैं। भारत पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर चुका है। पाकिस्तान ने भी हाइब्रिड मॉडल पर अभी सहमति नहीं दी है। इस बीच पाकिस्तान के एक और झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट […]

हाईकोर्ट की फटकार के बाद उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने स्थगित की पीसीएस परीक्षा 2024

HARIDWAR: हाईकोर्ट की फटकार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 16 नवंबर से 19 नवंबर के बीच प्रस्तावित पीसीएस की मुख्य परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित किया गया। गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य […]

गैरसैंण में सीएम धामी ने की मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से मुलाकात, विकास कार्यों का लिया जायजा

GAIRSAIN: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पिछले दो दिनों में चहल पहल देखी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वहां पलायन आयोग की बैठक ली, भू कानून पर बैठक ली महिला उद्यमियों और स्वरोजगारियों से संवाद किया। रात्रि विश्राम के दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। गुरुवार को सुबह […]

सीएम धामी ने गैरसैंण में महिला उद्यमियों से की मुलाकात, गैरसैंण में पहली बार पलायन आयोग की बैठक

GAIRSAIN: भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पहली बार पलायन आयोग की बैठक ली […]

गैरसैंण में सीएम ने अधिकारियों के साथ की भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा, कहा जल्द लागू हो सख्त भू कानून

GAIRSAIN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में अहम बैठक की। इस बैठक में सीएम ने भू कानून के लिए बनाई गई समिति और अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों व बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा […]

बुल्डोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ये कानून का उल्लंघन, आसान नहीं होता घर का सपना पूरा करना

NEW DELHI: सुप्रीम कोर्ट ने अपराधों में संलिप्त आरोपियों या दोषियों को घर बुल्डोजर से गिराने के चलन पर रोक लगा दी है। बुल्डोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी या दोषी होने पर आप किसी का […]

गजब: मंत्री महाराज को प्रचार के लिए जाना था BJP दफ्तर, पहुंच गए कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेसियों के स्वागत के बाद पता चला तो दबे पांव निकले  

RUDRAPRAYAG: सियासी गफलत में कई बार दिलचस्प वाकये हो जाते हैं। केदारनाथ उपचुनाव के दौरान भी मंगलवार को ऐसा ही अनोखा नजारा दिखा। जब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज चुनाव प्रचार के लिए केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार में पहुंचे थे। लेकिन सतपाल महाराज भाजपा कार्यालय जाने के […]

पारंपरिक इगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने खेला भैलो

Dehradun: मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एंव सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इगास पर्व पर भैलो पूजन कर, भैलो भी खेला। इस दौरान उन्होंने ढोल दमाऊ भी बजाया।   मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की […]

डामटा क्षेत्र के लिए सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में किया लोकनृत्य

UTTARKASHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रूपये की धनराशि देने के साथ ही मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने और टीकरा टॉप […]

कचरे की समस्या से मिलेगी निजात, दो शहरों में कूड़े से बन रही है बिजली और खाद

RUDRAPUR/MUSSOORIE:  शहरों में कूड़ा प्रबंधन अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। बढ़ते आबादी से शहरों में कूड़ा उत्पादन दिनों – दिन बढ़ रहा है, इस कारण नगर निकायों के सामने, स्वच्छता से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की भी चुनौती पेश आ रही है। लेकिन उत्तराखंड के दो निकायों ने अब इस कूड़े से बिजली […]