चमोली में दुखद हादसा, शादी से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

Share this news

CHAMOLI: चमोली जिले की निजमुला घाटी में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिर गया जिससे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

भारी बारिश के कारण घटना की सूचना देर से मिली, बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन 5 लोगों को नहीं बचाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक निजमूला क्षेत्र के कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिरही निजमुला मार्ग पर कोरेलधार गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है लेकिन आंधी तूफान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई।हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत की सूचना है।

मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से चली। तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। वहीं, इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा शोक जताया है।

(Visited 302 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In