देश-विदेश

2473 Videos

गंगोत्री हाइवे पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 घायल

UTTARKASHI: गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। सोनगाड़ के नजदीक गुजरात के तीर्थयात्रियों के वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वाहन पहाड़ी से टकरा गया। वाहन में 18 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें से 8 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में […]

उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल हाइवे पर चट्टान गिरने से दबे वाहन, 1 की मौत, 5 लोग घायल

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में शुक्रवार को गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां डबरानी के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गया। इस हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत और 5 के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को […]

एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर 4 चॉपर ने एक साथ की इमरजेंसी लैंडिग, मचा हड़कंप

Rishikesh: उत्तराखंड में बुधवार को अचानक मौसम खराब होने से एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर 4 चॉपर की एक साथ इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तीन हेलीकॉप्टरों में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे जबकि एक हेलीकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बैठे थे। अचानक एकसाथ 4 चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप […]

अदम्य साहस और शौर्य के लिए उत्तराखंड के जाबांज कमांडो को मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने प्रदान किए सैन्य अलंकरण

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024  में राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र तथा 27 शौर्य चक्र प्रदान किए। 10 में सात कीर्ति चक्र और 27 में सात शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों के मानकों की होगी जांच, आवास मंत्री ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी

DEHRADUN:  दिल्ली को कोचिंग सेंटर में जलभराव से 3 छात्रों की मौत की घटना के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर है। घटना सेसबक लेते हुए शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी कोचिंग सेंटरों के मानकों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ये समिति […]

उग्रवादियों के हमले में आसाम राइफल्स के जवान शहीद, मणिपुर में तैनात थे लोहाघाट निवासी गुणानंद चौबे

CHAMPAWAT: उत्तराखंड के लिए एक औऱ दुखद खबर है। लोहाघाट के चौबे गांव निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। चौबे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, शहीद का परिवार दिल्ली […]

केंद्र ने बढ़ाई आपदा रिकवरी और पुनर्निर्माण की दरें, आपदा प्रभावित उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा लाभ

DEHRADUN: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसडीआरएफ (State Disaster Response Fund) की रिकवरी और पुनर्निर्माण की निर्धारित दरों को संशोधित कर बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी से आपदा प्रभावित उत्तराखंड को सबसे ज्यादा लाभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से पैरवी की जा रही थी। केंद्रीय […]

रुद्रपुर में महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस का एसएसपी दफ्तर कूच, ज्योति रौतेला के साथ बदसलूकी का आरोप

RUDRAPUR: उत्तराखंड में नर्स के साथ रेप, रोडवेज बस में नाबालिग से गैंगरेप जैसे महिला अपराधों के खिलाफ उत्तराखंड महिल कांग्रेस ने रुद्रपुर में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला […]

जान जोखिम में डालकर पूर्व सैनिक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए दानीजाला के लोग, हर समय बना रहता है हादसे का खतरा

HALDWANI:  1971 के युद्ध में अपनी वीरता कालोहा मनवाया औऱदुश्मन के दांत खटच्टे किए। लेकिन नसीब कहें या सिस्टम का ढीलापन, जीवन की सांझ ढली तो अंतिम यात्रा में कंधा देने के लिए लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ी। हल्द्वानी से सटे दानीजाला गांव के वीर सैनिक गोपाल जंग बस्नेत की कुछ ऐसी ही […]

नशे में हैवान बना कलयुगी पिता, 14 साल के बेटे की लोहे की रॉड से की हत्या, लाश को घर में दफनाने का था प्लान

BAJPUR: बाजपुर के सुल्तानपुर में एक कलयुगी नशेड़ी पिता ने मामूली कहासुनी पर लोहे की रॉड से अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। लाश को घर में ही दफनाते वक्त मृतक की चाची ने उसे देख लिया और पुलिस को शिकायत, तब जाकर उसकी करतूतों की पोल खुली। पुलिस ने घटना के […]

मसूरी: चाय के बर्तन में थूककर चाय बनाने वाले आरोपी नौशाद और हसन अली गिरफ्तार

DEHRADUN: मसूरी में चाय के बर्तन में थूक कर चाय बनाने वाले दोनों आरोपियों नौशाद और हसन अली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ सेहत के साथ खिलवाड करने के साथ-साथ लोगों की धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि  देहरादून निवासी हिमांशु बिश्नोई ने कोतवाली […]