देश-विदेश

2740 Videos

बुजुर्ग किसान को दो साल से नहीं मिली थी किसान सम्मान निधि, सीएम धामी बने सहारा तो फौरन हुई E-KYC

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। किसान सम्मान निधि की किश्त पाने से वंचित रहे बुजुर्ग की खबर जैसे ही सीएम धामी तक पहुंची, उन्होंने फौरन केवाईसी अपडेट कराने के निर्देश दिए। चंद घंटों में अल्मोड़ा के बुजुर्ग की ई- केवाईसी पूरी हो गई। इसके बाद अब […]

बुरांस के फूल बेचकर पौड़ी की महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सशक्त, 24 कुंतल बुरांस सप्लाई किया

PAURI:  उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बुरांस का फूल कई मायनों में पहाड़की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। एकतरभ कई महिला स्वयं सहायता समूह बुरांस का जूस बेचकर आर्थिकी मजबूत कर रही हैं, वहीं अब पौड़ी की महिलाएं फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को सीधे बुरांस के फूलों की आपूर्ति करके अच्छा मुनाफा कमा […]

बुल्डोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, ये कानून का उल्लंघन, आसान नहीं होता घर का सपना पूरा करना

NEW DELHI: सुप्रीम कोर्ट ने अपराधों में संलिप्त आरोपियों या दोषियों को घर बुल्डोजर से गिराने के चलन पर रोक लगा दी है। बुल्डोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी या दोषी होने पर आप किसी का […]

बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटक गए 21 कांवड़ यात्री, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

TEHRI:  गंगोत्री से लौटते समय 21 कावड़ यात्री बूढ़ाकेदार क्षेत्र में रास्ता भटक गए। एसडीआरएफ की टीम ने सभी का सकुशल रेस्क्यू किया। बूढ़ाकेदार क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के बाद सड़कों की हालत खराब है। नदियां उफान पर हैं। ऐसे में कांवड़ियों को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वे भटकते रहे। […]

बेकाबू ट्रक ने बदरीनाथ से लौट रही महिला श्रद्धालुओं को कुचला, 2 की मौत, 3 घायल

SRINAGAR:  श्रीनगर में बेकाबू ट्रक ने बदरीनाथ यात्रा से लौट रही महाराष्ट्र की 5 महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र […]

बेकाबू हुआ क्राइम ग्राफ तो अजय समेत कई कप्तानों पर गिरी गाज,  20 पुलिस अधिकारियों के तबादले

DEHRADUN:  उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर के कप्तान बदले गए हैं। कुल मिलाकर 20 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। […]

बेखौफ बदमाश- हरिद्वार हाइवे पर महिला एंकर और उसकी बहन से छेड़छाड़, कपडे फाड़े,  दोनों आरोपी गिरफ्तार

HARIDWAR : उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी तो छोड़िए मीडियाकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। हरिद्वार जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रविवार रात को बदमाशों ने एक टीवी चैनल की एंकर और उसकी बहन के साथ बदतमीजी की, विरोध करने पर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित की शिकायत […]

बेखौफ बदमाशों ने राजधानी के पॉश इलाके में गन प्वाइंट पर गोल्ड शो रूम लूटा, लाखों की ज्वैलरी लेकर फरार

DEHRADUN: राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। राज्य स्थापना दिवस के दिन जब सारी पुलिस व्यवस्था राष्ट्रपति के कार्यक्रम में व्यस्त थी, तब दिन दहाड़े ज्वैलरी शो रूम में लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरी के ये वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की […]

बेटी के इंसाफ के लिए न्याय यात्रा निकालेंगे अंकिता के परिजन, श्रीनगर में चल रहा धरना समाप्त

SHRINAGAR:  अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में दोषियों को सजा दिलाने और बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए परिजनों की लड़ाई जारी रहेगी। अंकिता के माता पिता ने सोमवार को श्रीनगर में 28 फरवरी से चल रहा धरना समाप्त कर दिया। परिजन अब 13 मार्च से प्रदेशभर में न्याय यात्रा निकालेंगे जिसकी शुरुआईत कोटद्वार से होगी। […]

बेटी मोबाइल पर रात में कर रही थी बात, मां ने फोन छीना तो कर दी खुदकुशी

UDHAM SINGH NAGAR: मोबाइल का हद से ज्यादा इस्तेमाल इंसान को विवेक शून्य कर जाता है। ऊधम सिंह नगर के किच्छा में ऐसा ही हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां मोबाइल फोन की लत ने एक किशोरी को आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। और इसकी वजह बस इतनी सी थी कि रात को […]

बेटे ने खुद पर हमले की रची साजिश, फफक फफक कर रोए तिलकराज बेहड़, मांगी माफी

RUDRAPUR: किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ पर हुए हमले में नया मोड़ आया है। तिलकराज बेहड़ ने प्रेस कॉन्प्रेंस करके खुलासा किया है कि उनके बेटे ने खुद पर हमले की साजिश रची और माहौल बनाकर उनको सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया। बेहड़ ने अपने बेटे से सभी संबंध खत्म करने की […]

बेटे-बहू के साथ प्रयागराज गई उत्तराखंड की महिला की महाकुंभ भगदड़ में मौत, सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

DEHRADUN: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर मची भगदड़ में 17 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। मृतकों में उत्तराखंड की एक महिला भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अफवाह के चलते ये हदसा हुआ। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]