देश-विदेश

2740 Videos

बोतल बंद पानी और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई-  डॉ. आर राजेश कुमार

DEHRADUN:  गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य भर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और उनके उचित भंडारण के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए […]

उम्रकैद की सजा के बाद हाथ हिलाकर, हंसता हुआ कोर्ट से निकला अंकिता का हत्यारा सौरभ भास्कर, लोगों में आक्रोश

KOTDWAR: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को कोटद्वार की एडीजे कोर्ट ने फैसला सुना दिया। मामसे में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर औऱ अंकित गुप्ता को कठोर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना लगाया गया है। लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद दोषी जिस तरह कोर्ट से निकले, उनके आचरण को लकेर सवाल उठने लगे […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरक्षण रोस्टर को लेकर सुनाया फैसला

DEHRADUN:   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी कर रह प्रत्याशियों, प्रशासन और सरकार को बडा झटका लगा है। नैनीताल हाईकोर्ट से चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण नोटिफिकेशन के मसले पर हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी भी की है कि आगे किसी भी तरह की चुनावी कार्रवाई नहीं […]

ऑपरेशन कालनेमि बनेगा भेष बदलकर ठगी करने वालों का काल, धर्म की आड़ में छद्म भेष धारियों पर हो एक्शन  

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों का छद्म भेषधारण कर, ठगी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि सनातन धर्म की आड़ में ठगी करने, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, हाल के समय के दौरान […]

CM धामी ने कहा, बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि […]

टिहरी: भाजपा ने प्रत्याशी बदला और इशिता निर्विरोध बन गई जिला पंचायत अध्यक्ष, एक चाल से सोना सजवाण और कांग्रेस की उम्मीदों पर फिरा पानी

TEHRI:  राजनीति में पल पल शह और मात का खेल किस कदर चलता है इसका ताजा उदाहरण टिहरी में देखने को मिला है। यहां एक दिन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए घोषित भाजपा की आधिकारिक प्रत्याशी सोना सजवाण का वर्चस्व एक झटके में खत्म हो गया। दरअसल समीकरणों को भांपते हुए भाजपा ने जिला […]

आकाशीय बिजली गिरने से 4 घर जलकर खाक, सेब की उपज समेत कीमती सामान भी स्वाहा

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 4 घर जलकर बुरी तरह खाक हो गए । अग्निकांड में 4 परिवारों को बड़ा नुकसान हुआ है। दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की आधी रात करीब […]

चारधाम के लिए हेलिकॉप्टर के किराए में 49 फीसदी बढ़ोतरी, 15 सितंबर से फिर से शुरू होंगी चारधाम हेली सेवाएं

DEHRADUN:  हेलीकॉप्टर के जरिए चारधाम की यात्रा करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलेपमेंट ऑतरिटी (UCADA)  ने हेलीकॉप्टर सेवा का किराया 49 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि किराया बढ़ोतरी का फैसला आवश्यक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। हाल […]

उत्तराखंड के बेहतर वित्तीय प्रबंधन पर CAG रिपोर्ट ने लगाई मुहर, ₹5,310 करोड़ का राजस्व सरप्लस जुटाया

DEHRADUN: अक्सर आमदनी के संसाधनों के लिए जूझने वाले उत्तराखंड में राजस्व घाटे को मेंटेंन रखना बडी चुनौती होती है। लेकिन राज्य सरकार ने बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट दिखाते हुए 5 हजार करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू सरप्लस जुटाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के […]

बाहरी लोगों को मिला पहाड़ में नेम प्लेट लगाने का ठेका, सीएम ने रद्द किया टिहरी, उत्तरकाशी के DPRO  का आदेश

DEHRADUN: टिहरी और उत्तरकाशी में घरों पर स्लोगन लिखने और नेमप्लेट लगाने का काम बिहार के लोगों को देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस संबंध में डीपीआरओ का आदेश वायरल हो गया था जिसके बाद सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए टिहरी और उत्तरकाशी डीपीआरओ के आदेशों को रद्द […]

राज्य आंदोलनकारियों के लिए सीएम धामी ने की 7 घोषणाएं, आंदोलनकारी और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों […]

भारत के 61% क्षेत्र में भूकंप का खतरा, उत्तराखंड समेत हिमालयी क्षेत्र में कई गुना बढ़ी भूकंप से तबाही की आशंका

DEHRADUN: आपदा के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड और अन्य हिमालयी राज्यों के लिए एक चिंताजनक खबर है। शुक्रवार को भारत का एक नया सिस्मिक जोनेशन मैप जारी किया गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें आपको भी डरा सकती हैं। इस मैप में देश के 61 फीसदी क्षेत्र को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील बताया गया है। […]