क्या आप जानते हो

2687 Videos

6 महीने बढ़ा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल, प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव को दूसरा सेवा विस्तार

DEHRADUN:  उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। राधा रतूड़ी को 6 माह का सेवा विस्तार मिला है वे मार्च 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी। बता दें कि 30 सितंबर को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था। […]

धामी सरकार ने निखारा युवाओं का कौशल, स्किल्ड युवाओं को विदेश में मिले लाखों की सैलरी के ऑफर

DEHRADUN:  कोटद्वार के प्रशांत रावत, जीएनएम का कोर्स करने के बाद वर्तमान में देहरादून के निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं। प्रशांत अब जर्मन भाषा में बी– 2 का प्रशिक्षण पूरा करने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद वो जर्मनी में ढाई से साढ़े तीन लाख रुपए मासिक वेतन वाली नौकरी शुरू कर […]

सीएम धामी की घोषणा, अगले साल तक लाएंगे सख्त भू कानून, जमीन खरीद फरोख्त कर लैंड बैंक बनाने वालों की जांच होगी

DEHRADUN: उत्तराखंड में मजबूत भू कानून और मूल निवास की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले बजट सत्र तक उनकी सरकार एख मजबूत भू कानून लेकर आएगी। सीएम धामी ने कहा कि सरकार राज्य में जमीनों की खरीद फरोख्त औऱ […]

नशे में हैवान बना कलयुगी पिता, 14 साल के बेटे की लोहे की रॉड से की हत्या, लाश को घर में दफनाने का था प्लान

BAJPUR: बाजपुर के सुल्तानपुर में एक कलयुगी नशेड़ी पिता ने मामूली कहासुनी पर लोहे की रॉड से अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। लाश को घर में ही दफनाते वक्त मृतक की चाची ने उसे देख लिया और पुलिस को शिकायत, तब जाकर उसकी करतूतों की पोल खुली। पुलिस ने घटना के […]

देहरादून: प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने, पथराव लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने शांत कराया मामला

DEHRADUN:  गुरुवार रात देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा हो गया। एक पक्ष की ओर से तोड़फोड़ और पथराव भी किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके दो घंटे बाद मामले को शांत कराया। दरअसल यूपी के बदायूं से एक किशोरी प्रेमी से मिलने देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, इस […]

अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार संघ के युवा, 9 दिन से जारी है अनशन

DEHRADUN: बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अपनी मांगों पर कोई ध्यान न दिए जाने के कारण हताश बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित […]

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को लगाया लाखों का चूना, 25000 का ईनामी ठग बिहार से गिरफ्तार

DEHRADUN: साइबर अपराधियों और ईमानी बदमाशों की धर पकड़ के लिए उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ का अभियान जारी है। पुलिस ने  रेलवे विभाग में नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर 25000रु. का ईनाम घोषित […]

सेंट जोसेफ अकादमी की नजूल भूमि वापस नहीं लेगी सरकार, मुख्य सचिव ने दिए लीज नवीनीकरण के निर्देश

DEHRADUN:  देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन को सरकार वापस नहीं लेगी। मंगलवार को भूमि की पैमाइश के एक दिन बाद ही सरकार ने नया आदेश जारी किया है। सरकार ने फैसला किया है कि स्कूल की करीब 21 बीघा नजूल भूमि को वापस नहीं लिया जाएगा और लीज के नवीनीकरण की […]

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर बड़ा हादसा, शटल वाहन नदी में गिरा, 13 का रेस्क्यू, 1 की तलाश जारी, तीन यात्री घायल

RUDRAPRAYAG: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया।  सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा यात्रियों का शटल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरा। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही रेस्क्यू एजेंसियों ने 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसे में 3 लोग गंभीर […]

नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

NAINITAL: महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा इस घटना का खुलासा कुछ देर […]

खुशखबरी, अक्टूबर महीने से बिजली के बिल पर मिलेगी 50 फीसदी छूट, सीएम की घोषणा के बाद आदेश जारी

DEHRADUN: उत्तराखंड के करीब 11.50 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितंबर को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल में 50 फीसदी छूट का ऐलान किया था। इस संबंध में ऊर्जा सचिव की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। आदेश के तहत हर महीने 100 यूनिट […]

मलेशिया से बदरीनाथ आया का शख्स नदी में गिरा, पिता को बचाने नदी में कूदा बेटा बह गया

BADRINATH: मलेशिया से बदरीनाथ धाम आए युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। अलंकनंदा में नहाते वक्त युवक के पिता नदी में गिर गए जिसे बचाने के लिए युवक भी अलकनंदा में कूद पड़ा। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में गिरे व्यक्ति का तो रेस्क्यू कर लिया, लेकिन बेटा तेज धार में […]