लद्दाख टैंक हादसा: शहीद हुए 5 जवानों में सैन्यधाम के भूपेंद्र नेगी भी शामिल

Share this news

Dehradun: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के जवान भूपेंद्र नेगी भी शामिल हैं। भूपेंद्र नेगी पुत्र श्री कुंवर सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल के पाबो के बिसल्ड गांव के निवासी हैं।

शहीद भूपेंद्र का परिवार देहरादून शिमला बाईपास में रहता है। परिवार के करीबी नेबताया गया कि भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके आवास राजधानी देहरादून पहुंचेगा। इस घटना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है।

बता दें कि लद्दाख में टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान की जान चली गई। यह दुर्घटना रात एक बजे के करीब चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुई। नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से बाढ़ आ गई। देखते ही देखते नदी के बढ़ते जलस्तर ने आसपास की जगह को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। टैंक भी तेजी के साथ तेज बहाव की चपेट में आ गया।

(Visited 300 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In