लड़की को दूसरे युवक से हुआ प्यार, प्रेमी से हुई तकरार, एक-दूसरे पर किया चाकू से वार

DEHRADUN: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक और युवती ने आपसी कहासुनी के दौरान एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार […]

Road Safety World Series: देहरादून में आज से दिग्गज क्रिकेटरों के बीच जंग, सचिन कल दिखेंगे मैदान में

Dehradun: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरिक करने के मकसद से दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज आयोजित हो रही है। आज से देहरादून में भी इस सीरीज के मैच खेले जा रहे हैं। बुधवार को देहरादून के रायपुर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के लीजेंड्स न्यूजीलैंड के दिग्गजों को चुनौती देते दिखेंगे। (Road safety […]

मेडिकल कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कार के अंदर मिली लाश, परिवार का का आरोप एचओडी ने किया उत्पीड़न

्ापीो्हल:  देहरादून के श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में अंबाला की डॉक्टर तन्वी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉ तन्वी ऑप्थैलमोलॉजी में एमएस कर रही थी। छात्रा के पिता ललित मोहन ने देहरादून के कोतवाली पटेल नगर, देहरादून में तहरीर देकर विभाग की वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रियंका गुप्ता पर मानसिक, आर्थिक और […]

VPDO भर्ती घोटाला: 4 आरोपियों को मिली जमानत, हाकम की संपत्ति पर फिर गरजा बुल्डोजर

Dehradun: UKSSSC पेपर लीक केस में पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी समेत चार आरोपियों को देहरादून कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, इस केस में जिन 21 मुख्य आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई गई है, उनकी जमानत के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उधर मुख्य आरोपी हाकम सिंह की अवैध […]

PM मोदी के दौरे से पहले पकड़ा गया ISI का हैंडलर, पाकिस्तान भेज रहा था सैन्य ठिकानों की लोकेशन

DEHRADUN:   उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने राजधानी देहरादून में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एक सक्रिय हैंडलर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से दून में छिपकर रह रहा था और सीमा पार बैठे अपने आकाओं के इशारे पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। […]

चिंतन शिविर: CM धामी ने उठाया इनर लाइन परमिट, हिम प्रहरी योजना का मुद्दा, नए थानों के लिए केंद्र से मांगी ₹750 करोड़ की मदद

National Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सभी राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ चिंतन शिविर का आय़ोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तराखंड की ओर से शिविर में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि सीमा सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन संबंधी […]

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, CM धामी समेत 15 हजार श्रद्धालु रहे मौजूद

Badrinath: भू बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं […]

पौड़ी: लकड़ी के घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपत्ति की झुलसकर दर्दनाक मौत

PAURI: पौड़ी जिले के थापली गांव में चूल्हे की आग एक बुजुर्ग दंपत्ति के लिए मौत का कारण बन गई। देर रात चूल्हे की आग ने लकड़ी से बने घऱ को चपेट में ले लिया जिसमें झुलसकर बुजुर्ग दंपत्ति ने दम तोड़ दिया। घटना रात करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है।  सूचना […]

बंगाल, असम की चुनावी जीत में प्रभावी रहा ‘उत्तराखंड मॉडल’, CM  धामी की दूरदर्शी सोच को बंगाल, असम में भी तवज्जो मिली

DEHRADUN: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली प्रचंड जीत में ‘उत्तराखंड मॉडल’ की भी छाप नजर आती है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम के घोषणा पत्र में, उत्तराखंड की तर्ज पर यूसीसी लागू करने का वादा किया था। जिसे मतदाताओं ने अपना समर्थन दे दिया है। इस तरह गंगोत्री (उत्तराखंड) से निकली […]

VIP का राज जानने, अंकिता के हत्यारों का होगा नार्को टेस्ट, 10 दिन में दायर होगी चार्जशीट

रैबार डेस्क: Ankita Bhandari murder केस में 10 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल हो सकती है। साथ ही वीआईपी का राज खोलने के लिए तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट भी हो सकता है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने ये जानकारी दी। प्रेस वार्ता में एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम […]

बदरीनाथ हाईवे पर जाम में फंसी गर्भवती, दर्द से तड़पी तो नर्सों ने रास्ते में ही कराया प्रसव

JOSHIMATH:   बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लगातार लग रहे जाम ने शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर दी। किमाणा गांव की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन ज्योतिर्मठ […]

मार्च 2023 तक हेल्थ सेक्टर में 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, सीएम ने 604 सामुदायिक स्वास्थ्य अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN: गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए प्रदेश में 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 13 जिलों में इन CHO को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम धामी ने नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड में दूर दराज के […]