सिरोबगड़, छिनका में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद

Chamoli: पहाड़ों पर भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बदरीनाथ केदारनाथ मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से मार्ग बाधित हुआ है। बदरीनाथ केदारनाथ हाइवे सिरोबगड़ के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है। उधर बदरीनाथ रूट पर छिनका के पास भीषण भूस्खलन हुआ है। यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क […]

आपदा प्रभावितों के बीच टिहरी के घुत्तू पहुंचे सीएम धामी, राहत पुनर्वास कार्यों में तेजी के निर्देश

TEHRI:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी टिहरी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों घुत्तू-पंजा-देवलिंग में पहुंचे , जहां उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलेथी में आपदा प्रभावित दुर्गा देवी से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घुत्तू में अतिवृष्टि/बादल फटने से काफी नुकसान हुआ […]

प्रदेशभर में 100 से ज्यादा शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग की छापेमारी, शिकायतें सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई

DEHRADUN: ऋषिकेश मे शराब माफियाओं की सक्रियता के बीच  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शराब माफियाओं और शऱाब के ठेकों पर सख्ती से निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को  प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। […]

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित व्यापारियों के लिए सीएम ने स्वीकृत की 56.30 लाख की राशि स्वीकृत

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से लिनचोली- सोनप्रयाग पैदल तथा मोटर मार्ग पर प्रभावित व्यवसायियों को ₹56.30 लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की स्वीकृति दी हैइससे पहले भी मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यवसायियों के लिए ₹9 करोड़ 8 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। बता […]

घर के आंगन में खेल रहा था 3 साल का राजकुमार, गुलदार ने बनाया शिकार

TEHRI: टिहरी के घनसाली क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर […]

देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत, गौचर-यमुनोत्री- जोशियाड़ा भी जल्द जुड़ेंगे

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलापोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी […]

देहरादून में बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, बडी वारदात की फिराक में था गैंग

DEHRADUN: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा बरामद […]

सीएम धामी ने दिल्ली में बने उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह का किया लोकार्पण, राज्य के मोटे अनाज औऱ संस्कृति की झलक दिखेगी

New Delhi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं […]

गैरसैंण के सारकोट गांव में CM धामी ने सुनी जनसमस्याएं, स्थानीय महिलाओं संग किया झुमैलो नृत्य

GAIRSAIN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री के सारकोट पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव में पहुंचकर कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं […]

अंतिम चरण में प्रदेश के पहले ग्रीन एक्सप्रेस-वे का काम, मात्र ढाई घंटे में होगा देहरादून-दिल्ली का सफर

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डाट काली मंदिर देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में […]

उत्तराखंड सरकार ने दिया खिलाड़ियों को तोहफा, राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने पर दोगुनी राशि दी जाएगी

DEHRADUN: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं दूसरी तरफ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के बडा ऐलान करते हुए नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दोगुनी राशि देने का ऐलान किया है। धामी सरकार अब राष्ट्रीय […]

कड़ाके की सर्दी के कारण देहरादून में 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

DEHRADUN:  उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए देहरादून के स्कूलों में 7 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। डीएम सविन बंसल की ओर से ये आदेश जारी किया गया है। आदेश के […]