शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सचिवालय कूच, हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक बिगड़ी, गोदियाल हिरासत में

Share this news

DEHRADUN: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुद्धिकरण की घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से रैली निकालकर सचिवालय कूच किया।

May be an image of one or more people and crowd

सुबह कांग्रेस भवन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सचिवालय की तरफ कूच के लिए बढ़े। इस दौरकान पुलिस ने उन्हें सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया, लेकिन गणेश गोदियाल,  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस ने ‘शुद्धिकरण’ के लिए जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस बीच पुलिस ने गणेश गोदियाल को हिरासत में ले लिया।

May be an image of one or more people, crowd and text

हरक सिंह रावत की बिगड़ी तबीयत

प्रदर्शन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद उन्हें सांस फूलने और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल दून अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच शुरू की। ईसीजी समेत आवश्यक जांचें की गईं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखी। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि जांच के बाद हरक सिंह रावत की हालत सामान्य और स्थिर है।

May be an image of one or more people and text that says 'PΟЛ nPPA POLICE'

हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में विभिन्न स्तरों पर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने रायपुर थाना, नेहरू कॉलोनी थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

 

(Visited 11 times, 11 visits today)

You Might Be Interested In