देहरादून में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल , ये है कारण
DEHRADUN: देहरादून में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के मद्देनजर स्कूलों की दोदिन की छुट्टी घोषित की गई है। समिट के दौरान शहर में वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, इस लिहाज से संबंधित इलाकों में छुट्टी की गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश के अनुसार देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के मद्देनजर संबंधित इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा इससे लोगों को और स्कूली बच्चों को आने जाने में असुविधा हो सकती है। इसलिए डोईवाला तहसील,विकासनगर तहसील और नगर निगम देहरादून के सम्पूर्ण इलाके में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि किन किन मार्गो पर यातायात प्रभावित हो सकता है, उसकी जानकारी हासिल की जा रही है, इसके आधार पर जल्द ही अन्य ब्लॉक के लिए भी आदेश जारी किया जाएगा।
(Visited 1,198 times, 1 visits today)