प्रेमिका ने द लित प्रेमी को मिलने बुलाया, परिजनों ने पीट पीटकर युवक को मार डाला, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Share this news

TEHRI:  टिहरी के प्रतापनगर लंबदांव क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक दलित युवक को सवर्ण युवती से प्रेम करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। देवल गांव के 18 वर्षीय केतन लाल की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक का एक नाबालिग युवती से प्रेम संबंध था, जिससे नाराज युवती के परिजनों ने उसे अपने गांव बुलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त केतन ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका दोस्त भी बुरी तरह चोटिल हो गया। केतन के परिजनों ने बौराड़ी अस्पताल में हंगामा काटा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि देवल गांव के केतन लाल, पुत्र धनपाल लाल और एक नाबालिग के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी, दोनों में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। रविवार को नाबालिग लड़की ने युवक को अपने घर बुलाया, जहां परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा,  और उसके दोस्त को भी गंभीर चोटें आ गई। घटना में केतन बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मामले में लंबगांव थाना पुलिस ने मृतक के पिता धनपाल लाल की तहरीर पर आरोपी यशवीर सिंह पंवार (पुत्र विद्याधर पंवार, निवासी खोलगढ़ वल्ला) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में अपराध संख्या 09/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

(Visited 35 times, 35 visits today)

You Might Be Interested In