निर्दलीय बॉबी पंवार ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों का उमड़ा हुजूम

Share this news

DEHRADUN: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शुक्रवार को देहरादून कचहरी में टिहरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बॉबी की नामांकन रैली में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। जौनसार बावर से लेकर गढ़वाल से बडी तादात में लोग ढोल दमाऊ, रणसिंगा लेकर रैली मे शामिल हुए। जौनसार की महिलाएं पांरपिरक वेशभूषा में बॉबी के समर्थन में खड़ी दिखी। इस दौरान बॉबी पंवार की मां और दादाजी भी बॉबी को समर्थन देने नामांकन रैली मे शामिल हुए।

टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने नामांकन से पहले परेड ग्राउंड से लेकर कचहरी परिसर तक रैली निकाली जिसमें हर वर्ग के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला। हजारों की तादात में जौनसारी परिधान में सजी महिलाएं और युवा कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। इस दौरान इस दौरान बॉबी पंवार का समर्थन कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में शामिल हुए।

नामांकन के बाद बॉबी पंवार ने कहा कि अब राजशाही का दौर नहीं रहा इसलिए टिहरी की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट करने जा रही है। ये विशाल जनसैलाब इस बात की तस्दीक करता है कि टिहरी में इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा। बॉबी पंवार का कहना है कि टिहरी संसदीय क्षेत्र काफी बड़ा है,  इस संसदीय क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जो लंबे समय से देखने को मिल रही है। जिस तरह आज नामांकन के दौरान जनसैलाब आया, उससे साबित होता है कि टिहरी लोकसभा सीट के लोग बदलाव चाहते हैं।  बॉबी ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ, जल, जंगल और जमीन बचाने के मुद्दों पर, पहाडज़ की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए, रोजगार के के लिए, शिक्षा और स्वास्थ्य सुधारने के लिए लड़ाई लागातर जारी रहेगी

 

(Visited 566 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In