कलयुगी बाप ने 2 मासूम बेटियों को गला घोंटकर मार डाला, दूसरी शादी करना चाहता था

Share this news

Dehradun: रादून के डोईवाला क्षेत्र में एक कलयुगी बाप ने दूसरी शादी करने के चलते अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बच्चोंं की नानी ने दामाद के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

केशवपुरी, डोईवाला निवासी आशु देवी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रीना की शादी पांच साल पहले जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी दो पुत्रियां हुई हैं इसमें बड़ी आंचल साढ़े तीन और छोटी अनुषा डेढ़ वर्ष की है। जितेंद्र अपनी पत्नी को मारता पीटता था जिसके कारण वह हैदराबाद चली गई। इसके बाद जितेंद्र ने दूसरी शादी करने की ठानी। शुक्रवार की शाम को उसने अपनी दोनों बेटियाें की गला दबाकर हत्या कर दी।

एसएसआइ राकेश शाह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अपने दो मासूम बच्चियों की हत्या कर फ़रार वाला अभियुक्त जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे। बस इसी कारण उसने बेरहमी से अपनी डेढ़ साल की बेटी अनुसुइया और तीन साल की बेटी आंचल का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र की पहली पत्नी ने एक साल पहले दोंनो बच्चियों सहित पति को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से जितेंद्र अपनी मां और दोनों बच्चियों के साथ केशव बस्ती में रह रहा था।

(Visited 325 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In