राज्यसभा चुनाव  के लिए दिनेश आर्य ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड की खाली हुई एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। उच्च सदन के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार दिनेश आर्य ने आज विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और अन्य मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में नामांकन से पहले सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसके बाद दिनेश आर्य ने विधानसबा परिसर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।  दिनेश आर्य के नामांकन के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताई। भट्ट ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है। बता दें कि गौर हो कि, भारत निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। कांग्रेस की ओर से अभीतक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है।  नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

(Visited 20 times, 20 visits today)

You Might Be Interested In