देहरादून में ट्रिपल मर्डर:रिटायर्ड दंपत्ति व नौकरानी की हत्या, लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश

Share this news

DEHRADUN: राजधानी देहरादून के विष्णुलोक में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। रायपुर थाना क्षेत्र के एक घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, तोपवन के विष्णुलोक स्थित घर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश कपूर (83), उनकी पत्नी रजनी कपूर (76) और नौकरानी तिलिया देवी (55) रहते थे। मंगलवार सुबह तीनों कते शव बरामद हुए हैं। घटना को चोरी या लूट के इरादे से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को शक है कि घर में काम करने वाला एक प्लंबर वारदात में शामिल हो सकता है। घटना के बाद प्लंबर फरार है। माना जा रहा है कि तीनो पर बदमाश ने पेंचकस से कई वार किए। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही पड़ोसियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

 

(Visited 154 times, 154 visits today)

You Might Be Interested In