मद्महेश्वर में फंसे यात्रियों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी, अब तक 68 यात्रियों को निकाला गया

Share this news

RUDRAPRAYAG:  द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा मार्ग पर पैदल पुल टूट जानवे से करीब 100 यात्री औरस्थानीय व्यापारी फंस गए हैं। एसडीआरएफ द्वारा हेलिकॉप्टर के जरिए उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 68 यात्रियों को नानूचट्टी के अस्थाई हेलीपैड से रेस्क्यू करके रांसी तक लाया गया है। गुरुवार रात तेज बारिश के बाद बनतोली में बना अस्थाई पैदल पुल मोरखंडा नदी में बह गया था।

बनतोली मद्महेश्वर यात्रा का अहम पड़ाव है। यहां पर पिछले साल भीषण बारिश के बाद तबाही मची थीस जिससे स्थाई पुल बह गया था। आवागमन के लिए यहां अस्थाई पैदल पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन भारी बारिश के बाद मोरखंडा नदी उफान पर थी। जिससे ये पुल टूटकर गुरुवार रात नदी में समा गया। इससे मद्महेश्वर गए 100 यात्री औऱ स्थानीय व्यापारी वहा फंस गए। प्रशासन की टीम ने सुबह वहा पहुंचने पर रेस्क्यू अभियान चलाया और नानूचट्टी में अस्थाई हेलीपैड तैयार किया।

चॉपर के जरिए फंसे हुए यात्रियों को हेलीपैड से रांसी गांव लाया गया है। अभी तक 68 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है जिसमें यूपी, दिल्ली,  आंध्र प्रदेश, तेलांगना और गुजरात के यात्री शामिल हैं इसके अलावा 12 स्थानीय और उत्तराखंड के अन्य हिस्सों के यात्री हैं।

 

 

(Visited 129 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In