चमोली में सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने दी ₹155.36  करोड़ की योजनाओं की सौगात

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल ₹ 155.36 करोड की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹ 113.99 करोड़ की 36 विकास योजनाओं का […]

सितारगंज: तहसील में 20 घंटे तक बंधक रही विजिलेंस टीम खाली हाथ लौटी, वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को छोड़ा

SITARGANJ: उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। उत्तराखंड में ये कहावत हू ब हू चरितार्थ हुई जब बुधवार को कथित रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस की टीम छापा मारने तहसील पहुंच गई। लेकिन तहसील कर्मचारियों ने विजिलेंस की टीम को ही बंधक बना लिया। करीब 20 घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ये मामला गुरुवार को […]

उत्तराखंड में सबसे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट से 52 गिरफ्तार, 10 महिलाएं रेस्क्यू

RAMNAGAR:  उत्तराखंड में जिस्मफरोशी के सबसे बड़े धंधे का पर्दाफाश हुआ है। रामनगर में कॉर्बॉ पार्क की आड़ में जंगल के बीचोंबीच एक लग्जरी रिजॉर्ट में ये धंधा चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी करके 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग है। […]

भारी बारिश के बीच छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़ा युवा सैलाब, राहुल गांधी बोले पेपरलीक करोड़ों छात्रों से खिलवाड़

DEHRADUN:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं के बीच पहुंचकर छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद किया। भारी बारिश के बावजूद राहुल को सुनने हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी, पंडाल खचाखच भरे नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने पेपर लीक से छात्र छात्राओं के जिवन […]

सीएसआर डायलॉग में सीएम धामी ने उद्योग जगत से की अपील, विकास में भागीदार बनें

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग […]

पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का जवान, मंच से दिया इस्तीफा

रैबार डेस्क: उत्तराखंड पुलिस का एक जवान जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने में शामिल होता है, मंच पर चढ़ता है और अपने कंधे से बैज और पट्टी निकालकर नौकरी से इस्तीफे की घोषणा कर देता है। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल पिथौरागढ़ में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह नीट […]

श्रीनगर बेस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई, सर्पदंश के बाद गंभीर बच्ची को मिला नया जीवन

SRINAGAR GARHWAL: हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय, श्रीनगर में डॉक्टरों की तत्परता और विशेषज्ञता ने एक 12 वर्षीय बालिका को नया जीवन दिया। जहरीले सांप के डंसने से गंभीर रूप से बीमार हुई बालिका की हालत बेहद नाजुक हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने 12 दिनों तक लगातार उपचार कर उसे पूरी तरह […]

सिलक्यारा टनल में मध्यरात्रि को हुआ हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। निर्माण कार्य के दौरान अचानक ऊपर से पत्थर गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे […]

8 माह पहले हुई शादी, पत्नी की संदिग्ध मौत, सचिवालय के कार्मिक पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

DEHRADUN: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक निजी सचिव की पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। आरोप है कि पति ने दहेज के लिए शिक्षिका पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में पति समेत 3 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां […]

उत्तराखंड के इस मंदिर में नया नियम लागू, बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी,  सीसीटीवी कैमरों से होगी लगातार मॉनिटरिंग

HARIDWAR: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच उत्तराखंड के एक मंदिर में पारदर्शिता के लिए अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है।  हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब मंदिर में सेवा देने वाले […]

बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात, स्कूल जाते वक्त क्लर्क ने चाकू घोंपकर की प्रिंसिपल की हत्या

BAGESHWAR:  बागेश्वर के भटकोला क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की क्लर्क बाबू पहले से रास्ते में चाकू लेकर खड़ा था। जैसे ही 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा वहां पहुंचे, उसने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया […]

विदेश रोजगार प्रकोष्ठ में 7 पदों का सृजन, मदरसों का अनुदान खत्म, जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आहूत मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में 10 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। जिनमें मदरसों का अनुदान खत्म करने और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग/कयाकिंग संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी मिली है। कैबिनेट के फैसले -नन्ही परी […]