पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का जवान, मंच से दिया इस्तीफा

Share this news

रैबार डेस्क: उत्तराखंड पुलिस का एक जवान जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने में शामिल होता है, मंच पर चढ़ता है और अपने कंधे से बैज और पट्टी निकालकर नौकरी से इस्तीफे की घोषणा कर देता है। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

दरअसल पिथौरागढ़ में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह नीट पेपर लीक मामले में चल रहे आंदोलन को सपोर्ट करने जंतर मंतर पहुंचा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शेर सिंह मंच पर भाषण देते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड में परचून की दुकान पर लीक हुए पेपर मिलते हैं। वीडियो में वह कह रहा है कि ‘जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करुंगा? उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोडकर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं।’ ये कहते हुए कि कंधे से बैज और पट्टी निकालकर अभिजीत दीपके को देता है।

आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के मुताबिक कटॉन्स्टेबल शेरसिंह 28 जून 2026 से बिना बताए ड्यूटी से गायब है। इससंदर्भ में नोटिस भी दिया गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया इस वजह से 20 जुलाई को उसे पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक उक्त जवान का आपराधिक इतिहास भी रहा है वह कुख्यात भू माफिया प्रवीण माफिया के साथ मिलकर लोगों को डरा धमकार जमीन कब्जाने के आरोप में हरिद्वार में मुकदमे दर्ज हैं। 15 मई 2025 को उसे गिरफ्तार भी किया गया था और जमानत पर चल रहा था। इस संबध में भी उसके खिलाफ डिसमिसल की कार्रवाई चल रही थी। जंतर मंतर के मुद्दे पर भी शेर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

(Visited 188 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In