डोईवाला: दूध लेकर लौट रही महिला पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

Share this news

DOIWALA: पहाड़ से मैदान तक जंगली जानवरों के आतंक से आम लोगों की जिंदगी हलकान है। देहरादून के थानों क्षेत्र में हाथियों की दहशत एक बार फिर सोमवार शाम को भी दिखी। बड़ासी ग्रांट में दूध लेने गई एक महिला को हाथी ने पटक कर बुरी तरह घायल कर दिया, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त की शाम करीब 7 बजे बड़ासी ग्रांट में 37 वर्षीय अंजली गुप्ता दूध लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान जंगली हाथी ने महिला पर हमला कर दिया और बुरू तरह घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को सीएमआई अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ग्रामीणों का गुस्सा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि थानों क्षेत्र के जंगल से सटे गांवों में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 15 जनवरी को थानों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में भी सोलर फेंसिंग की मांग उठाई गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। घटना से पहले दिन में सौड़ा सरोली के खेतों में भी हाथी दिखाई दिया था।

(Visited 141 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In