देहरादून कैंट बोर्ड पर सीबीआई का छापा, 25 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN: सीबीआई ने देहरादून कैंट बोर्ड के बाबू को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाबू रमन अग्रवाल जमीन के मामले में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। औऱ इसके लिए बार बार परेशान कर रहा था।

गुरुवार को कैंट बोर्ड कार्यालय में करीब 1:30 बजे जैसे ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन की टीम पहुंची वहा हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम ने दस्तावेजी रिकार्ड खंगाले और वहा काम कर हहे बाबू रमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि जमीन के एक मामले में वेद गुप्ता से रिश्वत मांगी थी। 25 हजार रुपए रिश्वत लेने पर भी वह बार बार वेद प्रकाश को परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत वेद गुप्ता ने सीबीआई से की थी।

(Visited 1,310 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In